100 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर है ‘राजा शिवाजी’, जानिए 20 दिनों का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Raja Shivaji Box Office Collection Day 20

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20, फोटो -इंस्टाग्राम

Raja Shivaji Box Office Collection Day 20: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने के बेहद करीब पहुंच गई है. रिलीज के 20वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन इसने कुल मिलाकर शानदार बिजनेस किया है.

विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 20: मराठी सिनेमा की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छी कमाई की है. अब यह फिल्म रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार पर पहुंच चुकी है. हालांकि, पहले हफ्तों के मुकाबले अब सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ थोड़ी कम हो गई है और फिल्म की कमाई की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. इसके बावजूद फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है.

20वें दिन हुई अब तक की सबसे कम कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने अपने 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2,204 शो के जरिए 1.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो इसके पिछले दिन की 1.30 करोड़ रुपये की कमाई से 15.4 प्रतिशत कम है. इस नए आंकड़े के साथ फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 88.10 करोड़ और भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 104.19 करोड़ रु्पये तक पहुंच गया है. रिलीज होने के बाद से यह फिल्म की एक दिन की सबसे कम कमाई है. इससे साफ पता चलता है कि अब थिएटर्स में फिल्म को देखने वाले लोगों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है.

कुल 20 दिनों में कमाए इतने करोड़

फिल्म की रफ्तार अब थोड़ी सुस्त हो गई है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर पहले ही सुपरहिट हो चुकी है. ‘राजा शिवाजी’ ने भारत में अब तक कुल 88.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. अब इसे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ कुछ करोड़ रुपये की और जरूरत है. वहीं, विदेशों में 20वें दिन 0.05 करोड़ रुपये का बिजनेस करने के बाद फिल्म की कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 4.15 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे ‘राजा शिवाजी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 108.34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है.

फिल्म के लिए रितेश देशमुख ने की 3 साल की मेहनत

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि रितेश देशमुख ने इसमें न केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का मुख्य किरदार निभाया है, बल्कि खुद इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. रितेश देशमुख ने बताया था कि इतिहास की इस वीर गाथा को पर्दे पर बिल्कुल सच और सही तरीके से दिखाने के लिए उन्होंने करीब 3 साल तक कड़ी रिसर्च की थी.

यह भी पढ़ें: पिघला सलमान खान का दिल, पैपराजी ने मांगी माफी तो पड़े नरम, ऐसे दिया रिएक्शन

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola