Bigg Boss 10: कोर्ट पहुंचे स्वामी ओम, लगे हैं ये गंभीर आरोप

‘बिग बॉस 10’ में नजर आनेवाले कंट्रोवर्सियल गुरू स्वामी ओम जी महाराज दिल्ली के साकेत कोर्ट पहुंच गये हैं. कुछ दिनों पहले ही कोर्ट ने बाबा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था. स्वामी ओमजी पर चोरी, फिरौती सहित अन्य मामलों में केस दर्ज है. बिग बॉस के घर से इजाजत लेकर स्वामी ओमजी दिल्ली […]
‘बिग बॉस 10’ में नजर आनेवाले कंट्रोवर्सियल गुरू स्वामी ओम जी महाराज दिल्ली के साकेत कोर्ट पहुंच गये हैं. कुछ दिनों पहले ही कोर्ट ने बाबा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था. स्वामी ओमजी पर चोरी, फिरौती सहित अन्य मामलों में केस दर्ज है.
बिग बॉस के घर से इजाजत लेकर स्वामी ओमजी दिल्ली पहुंचे हैं. फिलहाल अदालत ने जिस मामले में ओमजी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था वह उनके ही भाई द्वारा लगाया गया आरोप है.
नवंबर 2008 में विनोदानंद झा उर्फ स्वामी सदाचारी साई बाबा ओमजी महाराज के छोटे भाई प्रमोद झा ने आरोप लगाया था कि बाबा ओमजी ने उनकी साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर 11 साइकिलें, महंगे स्पेयर पार्ट्स और घर के कुछ जरूरी कागजात चुराए. बाबा के साथ तीन लोग और भी थे.
प्रमोद झा का कहना है उनके बेटे ने बाबा ओमजी को सामान चुराते देखा था. दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार स्वामी जी महाराज पर आर्म्स एक्ट और टाडा के तहत 7 मामले दर्ज हैं. बाबा पर चोरी-डकैती, चोट पहुंचाने, ब्लैकमेलिंग और सेंधमारी के भी मामले दर्ज हैं.
मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट पेश की जिसके तहत कोर्ट ने ओमजी महाराज को आरोपी पाते हुए उनके खिलाफ आरोप भी तय कर दिए है. उल्ल्खेनीय है कि कि स्वामी महाराज वही हैं जिन्होंने एक नेशनल न्यूज़ चैनल पर एक महिला ज्योतिषी को बहस के दौरान थप्पड़ मार दिया था.
पुराने गैरजमानती वारंट को लेकर दिल्ली पुलिस ओमजी महाराज को गिरफ्तार करने ‘बिग बॉस’ के घर भी पहुंची थी. ‘बिग बॉस’ के सीजन 10 में कॉमन मैन की हैसियत से आए बाबा ओमजी महाराज अपनी हरकतों से खूब सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि ओमजी ने घर से बाहर निकलने से इनकार किर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




