The 50 Finale: प्रिंस नरूला ने अपना टिकट शिव ठाकरे को दिया, देखें शिव का इमोशनल रिएक्शन

शिव ठाकरे और प्रिंस नरूला, फोटो- इंस्टाग्राम
The 50 के फिनाले में प्रिंस नरूला ने अपना टिकट टू फिनाले शिव ठाकरे को देकर गेम से बाहर होने का फैसला किया. इसके बाद शिव ठाकरे ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है.
The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ के चार फाइनलिस्ट में से एक शिव ठाकरे को प्रिंस नरूला ने खास तोहफा दिया. प्रिंस ने अपनी मर्जी से टिकट टू फिनाले छोड़ते हुए अपनी जगह शिव के लिए खाली कर दी. 26 दिनों तक चले जोरदार मुकाबले के बाद उन्होंने यह कदम उठाया गया. इस फैसले के बाद शिव ठाकरे ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
शिव ठाकरे ने प्रिंस के लिए शेयर किया खास वीडियो
कल के एपिसोड के बाद प्रिंस को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी. कई लोग उन्हें ‘फेक’ कह रहे हैं. लेकिन शिव ठाकरे ने रविवार को इंस्टाग्राम पर प्रिंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में वीडियो था, जिसमें दोनों के साथ बिताए गए खास पलों को दिखाया गया. शिव ने लिखा, “Love you Prince Bhai! #The50 #ShivThakare #PrinceNarula.”
प्रिंस ने क्यों छोड़ा शो?
शो ले एक वीडियो में प्रिंस ने बताया कि ‘द 50’ में उनका मोटिव अपनी पत्नी और दोस्तों के लिए खेलना था. उन्होंने कहा कि अगर मिस्टर फैसु पहले जीतते, तो टिकट वही पाते. प्रिंस ने साफ किया कि अब यह उनका सफर खत्म हो गया है और उनकी जीत-हार का फैसला सिर्फ वही कर सकते हैं.
द 50 फिनाले डिटेल्स
शो का ग्रैंड फिनाले रविवार, 22 मार्च को होगा. इसे सबसे पहले रात 9 बजे JioHotstar पर लाइव देखा जा सकेगा और रात 10:30 बजे Colors TV पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इस सीजन में एक नया कॉन्सेप्ट पेश किया गया है, जिसमें प्राइज मनी विजेता को नहीं, बल्कि शो देखने वाले किसी लकी दर्शक को दी जाएगी. अब तक कंटेस्टेंट 40 लाख रुपये से ज्यादा जमा करने में सफल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: The 50 Finale: प्रिंस नरूला के फिनाले से पीछे हटने पर रजत दलाल का रिएक्शन, कहा- मुझे यह डर अच्छा लगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




