'धुरंधर 2' से टक्कर के बाद भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई जारी, जानें कलेक्शन

Updated at : 23 Mar 2026 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 4

उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 4: फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कड़ी टक्कर के बावजूद फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और वीकेंड पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 4: साउथ सिनेमा एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से मुकाबला होने के बावजूद इस फिल्म की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. रविवार को फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए अपने कुल कलेक्शन को और आगे बढ़ाया है. आइए आपको बताते हैं फिल्म की चौथे दिन की कमाई.

चौथे दिन कितना रहा कलेक्शन

Sacnilk की रपोर्टस के मुताबिक, फिल्म ने रविवार यानी चौथे दिन भारत बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह कमाई लगभग 3200 शोज से आई. तेलुगु वर्जन में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 32 प्रतिशत रही, जो ठीक-ठाक मानी जा रही है.

भारत में 60 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने सिर्फ चार दिनों में भारत में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 60.80 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन लगभग 71.66 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

दुनियाभर में 80 करोड़ के करीब

फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 10.12 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 81.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर इसी तरह कमाई जारी रही, तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

फिल्म के बारे में

तेलुगू फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च 2026 को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह एक फुल एंटरटेनमेंट वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. पवन कल्याण के साथ इस फिल्म में श्रीलीला, राशी खन्ना और आरपार्थिबन भी मुख्य किरदार में दिखाई दिए हैं. ‘उस्ताद भगत सिंह’ को तमिल फिल्म ‘थेरी का रीमेक बताया जा रहा है, जिसमें पहले विजय नजर आए थे. वहीं ‘धुरंधर 2’ की बाते करे तो वह उस्ताद भगत सिंह को भी बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दी है. आगे हो सकता है की पवन कल्यान की फिल्म को मश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने मचाया तूफान, दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ा, अगला निशाना छावा

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola