Dhurandhar 2 ने मचाया तूफान, दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ा, अगला निशाना छावा

धुरंधर: द रिवेंज (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2 box office Day 4: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज भारत और विदेशों में जबरदस्त हिट साबित हुई है. ओपनिंग वीकेंड पर मूवी ने दमदार कमाई कर ली.
Dhurandhar 2 box office Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ईद के खास मौके पर रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर ने सिर्फ चार दिनों में ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल हैं. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही गदर 2 (692.3 करोड़), जेलर (607.3) और सालार (614.6) जैसी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है.
धुरंधर 2 ने चौथे दिन भी दिखाया कमाल
Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ ने चौथे दिन सभी भाषाओं में भारत में 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन मूवी ने 454.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 691.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन दुनिया भर में आसानी से 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा.
भारत में नेट कलेक्शन ( Sacnilk के अनुसार):
- बुधवार (डे 0): ₹43 करोड़
- गुरुवार: ₹102.55 करोड़
- शुक्रवार: ₹80.72 करोड़
- शनिवार: ₹113.00 करोड़
- रविवार: ₹114.85 करोड़
- कुल: ₹454.12 करोड़
दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में ( Sacnilk के अनुसार)
- दंगल: ₹2070 करोड़
- पुष्पा 2: ₹1742.10 करोड़
- बाहुबली 2: ₹1788.06 करोड़
- केजीएफ 2: ₹1215 करोड़
- धुरंधर: ₹1307.35 करोड़
- आरआरआर.: ₹1230 करोड़
- कल्कि 2898 एडी: ₹1042.25 करोड़
- जवान: ₹1160 करोड़
- कांतारा चैप्टर 1: ₹852.36 करोड़
- छावा: ₹807.91 करोड़
- स्त्री 2: ₹857.15 करोड़
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की नजर अब इन फिल्मों पर
ग्लोबल लेवल ₹700 करोड़ के करीब पहुंचते ही फिल्म अब अपने अगले बड़े टारगेट की ओर बढ़ रही है जिसमें पीके, स्त्री 2 और छावा शामिल है. आमिर खान की पीके ने पूरी दुनिया में कुल 750.3 करोड़ कमाए थे, जबकि विक्की कौशल की छावा ने ₹788.6 करोड़ की कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




