9 बजे 9 मिनट: पीएम की अपील पर एकजुट हुआ बॉलीवुड, अबराम से लेकर आराध्या ने जलाये दीये

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

9 baje 9 minute- कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश की एकजुटता दिखाने के लिए पीएम मोदी ने सबसे अपील की थी कि रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये, मोमबत्ती या मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाये.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश की एकजुटता दिखाने के लिए पीएम मोदी (Narendra Modi) ने सबसे अपील की थी कि रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये, मोमबत्ती या मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाये. बॉलीवुड सेलेब्स ने इसका समर्थन किया. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, अर्जुन रामपाल, शिल्पा शेट्टी और कियारा आडवानी जैसे अन्य कलाकारों ने अपनी बालकनी या खिड़कियों में दीया और मोमबत्तियां जलाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किया हैं.

अक्षय ने अपनी बालकनी में आकर 9 मिनट तक दीया जलाया. अक्षय कुमार ने कहा, हम साथ खड़े होकर ही इस भयानक दौर से बाहर निकलेंगे.

अमिताभ बच्चन ने आसमान में टॉर्च जलाते हुए अपनी बात रखी है.

लता मंगेशकर ने अपनी किसी कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर है.

कंगना रनौत ने अपने परिवार के साथ दीया जलाया.

अभिनेता अनिल कपूर भी अपने बॉलकनी पर आये और दीपक जलाया.

आलिया ने मोमबत्ती तलाने की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “जब मैं छोटी थी तो हर रोज स्कूल जाने से पहले पिता (महेश भट्ट) के माथे पर चूम कर जाती थी. मेरे हर बार चूमने पर वो कहते- ‘आह… लाइट आ गई.’ तब मैं इस बात को पूरी तरह से नहीं समझ पाती थी कि असल में इसके क्या मायने हैं. लेकिन मुझे ये समझ आ गया था कि हमारी जिंदगी में बड़ी गहराई तक लाइट का महत्व है.”

आलिया ने आगे लिखा, “असल में लाइट के मायने बहुत ज्यादा हैं. ये उम्मीद है, ये खूबसूरती है, ये ताकत है और आज ये एकता है. यह मायने नहीं रखता कि आज हम कहां हैं और क्या कर रहे हैं, बल्कि मायने यह रखता है कि हमें हमेशा अपने भीतर प्रकाश भरे रहना चा‌हिए.”

करण जौहर ने अपने बच्चों और मां संग घर की छत पर चढ़कर टॉर्च जलाई.

शिल्पा शेट्टी ने भी एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आप उन्हें एक कैंडल जलाते देख सकते हैं. उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘#9pm9minutes ..हमने ये कर दिखाया. उम्मीद है आपने भी किया होगा. हम आप सभी को अपनी तरफ से प्यार, ताकत, सकारात्मकता और रौशनी भेज रहे हैं.’

शाहरुख खान और गौरी के सबसे छोटे बेटे अबराम वीडियो में अपने घर को रोशनी से जगमग करते दिख रहे हैं. घर की छत पर अबराम दीये प्रज्वलित कर रहे हैं.

View this post on Instagram

9 pm .. Lego Dia @Cogsnitisheth..

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

तापसी पन्नू ने भी मोमबत्ती जलाया.

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह मोमबत्ती जलाते नजर आ रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अपनी बालकनी पर मोमबत्ती जलाते हुए दिखाई दिये.

View this post on Instagram

🪔 #9pm9minutes

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

कैटरीना कैफ ने भी अपनी बालकनी पर मोमबत्तियां लगाईं.

आराध्या ने अपनी मम्मी ऐश्वर्या राय और पापा अभिषेक बच्चन के साथ मंदिर में दीया जलाया.

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola