ePaper

SHOCKING: जल्‍द तलाक लेने जा रही हैं कपिल शर्मा की ‘बुआ'' उपासना सिंह

Updated at : 13 Oct 2016 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
SHOCKING: जल्‍द तलाक लेने जा रही हैं कपिल शर्मा की ‘बुआ'' उपासना सिंह

टीवी अभिनेत्री और कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बुआ के किरदार में नजर आनेवाली उपासना सिंह की प्रोफेशनल लाईफ भले ही अच्छी चल रही हो, लेकिन उनकी पर्सनल लाईफ में दरार आ चुकी है. खबरो की मानें तो वे जल्‍द ही अपने पति नीरज भारद्वाज से तलाक लेनेवाली हैं. पिछले काफी दिनों से बड़े […]

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री और कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बुआ के किरदार में नजर आनेवाली उपासना सिंह की प्रोफेशनल लाईफ भले ही अच्छी चल रही हो, लेकिन उनकी पर्सनल लाईफ में दरार आ चुकी है. खबरो की मानें तो वे जल्‍द ही अपने पति नीरज भारद्वाज से तलाक लेनेवाली हैं.

पिछले काफी दिनों से बड़े पर्दे और छोटे पर्दे से ब्रेकअप और तलाक की खबरें आ रही है. उपासना ने वर्ष 2009 में टीवी एक्‍टर नीरज भारद्वाज से शादी की थी. दोनों की शादी को सात साल होनेवाले हैं लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते दोनों पिछले चार सालों से अलग रह रहे हैं. 9 महीने से दोनों की बातचीत भी बंद है.

खबरों के अनुसार उपासना दीवाली के बाद तलाक के लिए अर्जी दायर करेंगी. नीरज फेमस सीरीयल ‘साथ निभाना साथिया’ में चिराग मोदी का किरदार निभा रहे हैं. वहीं तलाक के बारे में पूछने पर नीरज का कहना है कि,’ मैं उसकी अपेक्षाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं था. हमदोनों एकदूसरे की उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर पाये. हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. उपासना को मेरी जरूरत नहीं है और मुझे उसे जबरदस्‍ती रोकने का कोई अधिकार नहीं है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ वो मेरी सीनियर भी हैं और बहुत पॉपुलर भी. लेकिन ये बातें हमारे बीच कभी भी विवाद की वजह नहीं बनीं. हमारे बीच कोई मतभेद नहीं था. बस सिर्फ हमदोनों एकदूसरे के लिए नहीं बने हैं.’ वहीं उपासना इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. फिलहाल उपासना कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्‍सा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola