ePaper

10 साल के बाद फिर इस टीवी शो में नजर आयेंगी फराह खान

Updated at : 01 Sep 2016 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
10 साल के बाद फिर इस टीवी शो में नजर आयेंगी फराह खान

मुंबई: फेमस कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान एक दशक के बाद एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है. फराह देश में हिन्दी फिल्म जगत की सबसे अधिक लोकप्रिय कोरियोग्राफर हैं. फराह चौथे जज की भूमिका […]

विज्ञापन

मुंबई: फेमस कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान एक दशक के बाद एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है. फराह देश में हिन्दी फिल्म जगत की सबसे अधिक लोकप्रिय कोरियोग्राफर हैं.

फराह चौथे जज की भूमिका में कार्यक्रम के वर्तमान नौवें सीजन में नजर आएंगी. फराह के साथ उनके साथ जज की भूमिका में करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीस और कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े नजर आयेंगे. 51 वर्षीया फराह 2006 में शुरु हुये कार्यक्रम के पहले सत्र में नजर आयी थी लेकिन इसके बाद के सत्र में वह इसमें शामिल नहीं हुयी थी.
अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित फराह ने ट्वीट किया है, ‘झलक दिखला जा 9 के लिए अपने प्रिय करण जौहर, मनीष पॉल, जैकलीन और गणेश के साथ पहले दिन की शूटिंग.’ ‘झलक दिखला जा’ कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola