मिलिये कपिल शर्मा के जुड़वा भाई ‘गप्पू'' से, सामने आई तस्वीर

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ हिट हो गया है. हाल ही में शो में ‘बुआ’ यानि उपासना सिंह की इंट्री हई थी. अब दर्शकों के लिए एक और दिलचस्प खबर है कि कपिल शो में डबल रोल में दिखेंगे वो भी नये लुक के साथ. फिलहाल कपिल सिर्फ ‘कप्पू’ का […]
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ हिट हो गया है. हाल ही में शो में ‘बुआ’ यानि उपासना सिंह की इंट्री हई थी. अब दर्शकों के लिए एक और दिलचस्प खबर है कि कपिल शो में डबल रोल में दिखेंगे वो भी नये लुक के साथ. फिलहाल कपिल सिर्फ ‘कप्पू’ का किरदार निभा रहे हैं.
अब जल्द ही दर्शकों को ‘कप्पू’ का भाई ‘गप्पू’ भी दिखेगा. कपिल लगातार शो को और मनोरंजक बनाने के लिए इसमें नये-नये बदलाव करते रहते हैं. कपिल ने हाल ही में ‘गप्पू’ के नए लुक की तसवीर पोस्ट की है और लिखा है कि ,’हाय…मैं गप्पू हूं…मैंने कप्पू का अकाउंट हैक किया है.’
Hi .. This is gappu.. i hacked the account of kappu 😉 pic.twitter.com/Hl5q7w2ZVv
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) July 25, 2016
रविवार को शो में आते ही उपासना सिंह कॉमेडियन कृष्णा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स’ लाइव पर निशाना साधती नजर आई. दरअसल कलर्स पर प्रसारित होनेवाले शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के ऑफ एयर होने के बाद शो के सभी लोग कपिल के नये शो में नजर आये थे लेकिन उपासना ने कृष्णा के साथ हाथ मिला लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




