जानें, क्यों कॉमेडियन से नाराज हुई अमृतसर की नर्से ? पुतला फूंका

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा से अमृतसर की नर्से बेहद नाराज है. इसका कारण है उनका नया शो ‘द कपिल शर्मा शो’. इस शो में जिस तरह से नर्सो के किरदार और छवि को पेश किया जा रहा है इससे नर्से आहत हैं. उनका कहना है शो में नर्सो का किरदार बेहूदा है. दरअसल इस शो […]
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा से अमृतसर की नर्से बेहद नाराज है. इसका कारण है उनका नया शो ‘द कपिल शर्मा शो’. इस शो में जिस तरह से नर्सो के किरदार और छवि को पेश किया जा रहा है इससे नर्से आहत हैं. उनका कहना है शो में नर्सो का किरदार बेहूदा है.
दरअसल इस शो में डॉक्टर और नर्स को भी दिखाया गया है. नर्सो का कहना है कि नर्से समाज में एक अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में शो में जिस तरह से उनकी छवि को दिखाया जा रहा है वो ठीक नहीं है. इससे हमें शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है.
कपिल शर्मा के अपने ही शहर में ही नर्सो ने उनका विरोध किया है और उनका पुतला जलाया है. साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा के खिलाफ अमृतसर थाने में शिकायत दर्ज करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




