इमरान के लिए अजहर की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण था
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: मोहम्मद अजहरुद्दीन भले ही अपने अनुकरणीय क्रिकेट कौशल के लिए जाना जाते हैं लेकिन अभिनेता इमरान हाशमी के लिए आगामी फिल्म ‘अजहर’ में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के व्यक्तिगत जीवन को दिखाना एक बडी चुनौती थी. फिल्म में इमरान अजहरुद्दीन की भूमिका निभा रहे हैं. निर्देशक टोनी डिसूजा की फिल्म अजहरुद्दीन की […]
विज्ञापन
मुंबई: मोहम्मद अजहरुद्दीन भले ही अपने अनुकरणीय क्रिकेट कौशल के लिए जाना जाते हैं लेकिन अभिनेता इमरान हाशमी के लिए आगामी फिल्म ‘अजहर’ में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के व्यक्तिगत जीवन को दिखाना एक बडी चुनौती थी. फिल्म में इमरान अजहरुद्दीन की भूमिका निभा रहे हैं.
निर्देशक टोनी डिसूजा की फिल्म अजहरुद्दीन की जिंदगी पर आधारित है. 2000 में क्रिकेट मैच फिक्सिंग कांड में अजहरुद्दीन का नाम आया था और बीसीसीआई ने उन्हें जीवनकाल के लि��� प्रतिबंधित कर दिया था. हालांकि 2012 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध हटा दिए थे. इमरान ने कहा कि अजहरुद्दीन के साथ उनकी करीबी मुलाकात ने उन्हें पूर्व क्रिकेटर के बेटे की दुखद मौत सहित उनकी जिंदगी के ‘नये पहलुओं’ को जानने में मदद की.
अभिनेता ने कहा, ‘‘कई नये पहलू सामने आए जिसका पता मुझे उनके बातचीत करने और उनके व्यक्तिगत अनुभवों को समझने के कारण चला। यह चीजें ना केवल उनके क्रिकेट करियर, उतार-चढाव से जुडी थीं बल्कि ये उनके बेटे को खोने जैसी चीजें भी थीं.’ इमरान ने कहा कि उन्होंने बहुत क्रिकेट नहीं खेली है इसलिए इस तरह का किरदार पर्दे पर उतारना उनके लिए एक मुश्किल काम था। उन्होंने अजहरुद्दीन के साथ तीन महीने क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया.
‘अजहर’ में नरगिस फाखरी अजहरुद्दीन की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी की भूमिका निभा रही हैं. संगीता और अजहर के बीच 2010 में तलाक हो गया था। प्राची देसाई क्रिकेटर की पहली पत्नी नौरीन के किरदार में हैं जबकि लारा दत्ता एक वकील की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म 13 मई को रिलीज होगी.इमरान इस बात से वाकिफ है कि अजहरुद्दीन की विवादित जिंदगी को देखते हुए फिल्म को लेकर भी विवाद हो सकता है.उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसके लिए तैयार हूं क्योंकि जब आप पर्दे पर किसी की जिंदगी को उतारते हैं तो हर कोई उसे अलग अलग तरीके से देखते हैं.’ अभिनेता ने कहा, ‘‘आप कभी भी एकदम सटीक तरीके से किसी की जिंदगी नहीं दिखा सकते. आप किसी के नजरिए के जरिये ऐसा करते हैं, जैसे कि यह (फिल्म) अजहर भाई को देखने का मेरा नजरिया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










