...जब ''गुत्थी'' ने पूछा घोड़े से शो को लेकर ये सवाल, देखें वीडियो

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नये शो के साथ आगामी 23 अप्रैल को धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो लॉन्च हुआ है जिसमें कपिल शर्मा और अली असगर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वहीं एक और वीडियो में ‘गुत्थी’ सुनील ग्रोवर घोड़े से पूछते नजर आ […]
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नये शो के साथ आगामी 23 अप्रैल को धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो लॉन्च हुआ है जिसमें कपिल शर्मा और अली असगर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वहीं एक और वीडियो में ‘गुत्थी’ सुनील ग्रोवर घोड़े से पूछते नजर आ रहे हैं कि वो शो देखेंगे या नहीं.
Promo 2 !@KapilSharmaK9 #TheKapilSharmaShow pic.twitter.com/0PRpkqT0C3
— The KapilSharma Show (@TheKapilSShow) March 31, 2016
कपिल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुनील ग्रोवर घोड़े से पूछ रहे है कि क्या वह यह शो देखेगा. जवाब में घोड़ा सिर हिलाता हुआ नजर आ रहा है. वहीं सुनील इस नये शो में लंबे बालों और मोटे चश्मे के साथ नजर आ रहे हैं जो हाल ही में जारी किया गया है.
दर्शक बड़ी बेसब्री से कपिल के इस नये शो का इंतजार कर रहे हैं. कपिल ने सेट की तसवीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि शो 23 अप्रैल से सोनी चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है.

शो में कपिल के साथ उनके पुराने कोस्टार सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर, अली असगर, कीकू शारदा, नवजोत सिंह सिद्धू और चंदन प्रभाकर भी नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




