अक्षय कुमार हंसने-हंसाने में उस्ताद हैं : लीजा हैडेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : शौकीन के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ दूसरी बार काम करने वाली अभिनेत्री लीजा हैडेन ने अक्षय कुमार को हास्य का मास्टर बताया है. लिजा ने प्रेट्र से कहा, ‘‘मैं जिनसे भी अभी तक मिली हूं उनमें अक्षय सबसे दिलचस्प इंसान हैं.जब वह हास्य भूमिकाएं करते हैं, तो बहुत उर्जावान रहते हैं. […]
विज्ञापन
मुंबई : शौकीन के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ दूसरी बार काम करने वाली अभिनेत्री लीजा हैडेन ने अक्षय कुमार को हास्य का मास्टर बताया है. लिजा ने प्रेट्र से कहा, ‘‘मैं जिनसे भी अभी तक मिली हूं उनमें अक्षय सबसे दिलचस्प इंसान हैं.जब वह हास्य भूमिकाएं करते हैं, तो बहुत उर्जावान रहते हैं. आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि अगले क्षण वह क्या कहेंगे या क्या करेंगे.’
लीजा ने कहा, ‘‘वह बहुत मददगार हैं. उनमें बहुत अच्छा हास्यबोध है. वह हंसने-हंसाने के उस्ताद हैं. वह हास्य के सभी भावों को समझते हैं. आप उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीख सकते हैं.’ विकास बहल की फिल्म ‘क्वीन’ में लीजा ने पेरिस की रहने वाली विजय लक्ष्मी का किरदार निभाया है. वह एक एकल मां बनी हैं. इस फिल्म के किरदार से बॉलीवुड में उनका कैरियर परवान चढा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










