...तो ऐसा होगा कपिल शर्मा के नये शो का सेट, देखें तसवीर

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्माका नया शो ‘द कपिल शर्मा शो’ आगामी 23 अप्रैल को ऑनएयर होने जा रहा है. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ को अलविदा कहने के बाद कपिल ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही नया शो लेकर आनेवाले हैं. वहीं अभिनेता शाहरुख खान ने शो के पहले एपिसोड की शूटिंग कर ली […]
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्माका नया शो ‘द कपिल शर्मा शो’ आगामी 23 अप्रैल को ऑनएयर होने जा रहा है. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ को अलविदा कहने के बाद कपिल ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही नया शो लेकर आनेवाले हैं. वहीं अभिनेता शाहरुख खान ने शो के पहले एपिसोड की शूटिंग कर ली है.
शो को सेट भी शानदार नजर आ रहा है. खुद कपिल ने सेट की तसवीरे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि शो 23 अप्रैल से सोनी चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है.
How's new set ? "TkSS23rdaprilonsony". Love u all :)) pic.twitter.com/Wl7X7ln5LY
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 29, 2016
शो में कपिल के साथ उनके पुराने कोस्टार सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर, अली असगर, कीकू शारदा, नवजोत सिंह सिद्धू और चंदन प्रभाकर भी नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




