..तो क्या कल्कि को डेट कर रहे हैं फरहान ?
Updated at : 21 Mar 2016 7:42 PM (IST)
विज्ञापन

इंटरटेनमेंट डेस्क मुंबई मायानगरी में इन दिनों एक जोड़ी सुर्खियों में है. खबर है कि हाल ही में अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले फरहान अख्तर, कल्कि के साथ रिलेश्नशिप में हैं. हालांकि इस संदर्भ में फरहान ने कुछ नहीं कहा लेकिन बॉलीवुड में दोनों रिश्तों को लेकर गॉशिप सबों के जुबान पर है. कल्कि […]
विज्ञापन
इंटरटेनमेंट डेस्क
मुंबई मायानगरी में इन दिनों एक जोड़ी सुर्खियों में है. खबर है कि हाल ही में अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले फरहान अख्तर, कल्कि के साथ रिलेश्नशिप में हैं. हालांकि इस संदर्भ में फरहान ने कुछ नहीं कहा लेकिन बॉलीवुड में दोनों रिश्तों को लेकर गॉशिप सबों के जुबान पर है. कल्कि और फरहान "जिंदगी न मिलेगी दुबारा " में एक साथ काम भी किया है. दोनों में अच्छी दोस्ती भी है लेकिन इस बार यह दोस्ती बढ़कर कुछ और रिश्ते में तब्दील हो गयी है.
अंग्रेजी अखबार मिड डे के अनुसार फरहान और कल्कि जल्द ही एक साथ शिफ्ट भी हो सकते हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों फरहान ने अपनी पत्नी अधुना अख्तर से 16 साल के रिश्तों के बाद तलाक की घोषणा की थी. इसके बाद से वो अकेले रह रहे हैं. वहीं कल्कि कोचलिन की शादी जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप से हुई है. पिछले साल कल्कि ने अनुराग कश्यप से तलाक ले ली थीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




