मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में मारी बाजी, वर्किंग डेज में भी शानदार कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों में 61.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वर्किंग डेज में भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है और दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है.
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब वर्किंग डेज में भी इसकी कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही. पांच दिनों के भीतर फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जिससे मेकर्स बेहद खुश हैं.
जीतू जोसेफ की फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म का निर्देशन Jeethu Joseph ने किया है. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी पहले ही दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है. ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर फैंस में काफी उत्साह था, जो अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ दिखाई दे रहा है.
जॉर्जकुट्टी के किरदार ने फिर जीता दिल
‘दृश्यम’ की कहानी हमेशा से अपने सस्पेंस और ट्विस्ट के लिए जानी जाती रही है. इस बार भी जॉर्जकुट्टी का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म में फैमिली ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से लोग सिनेमाघरों तक खिंचे चले आ रहे हैं.
पांच दिनों में 61.80 करोड़ का कारोबार

Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए 15.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन 11.05 करोड़ और तीसरे दिन 13.70 करोड़ का बिजनेस हुआ. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पांचवें दिन भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही और इसने करीब 7.35 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की. इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 61.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
वीकेंड में फिर बढ़ सकती है फिल्म की कमाई
फिल्म को मिल रही पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड में Drishyam 3 की कमाई में फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Don 3 से अचानक बाहर होना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, FWICE ने लगाया बैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










