नए संगीत के साथ होगी जेनिफर लोपेज की वापसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : गायिका जेनिफर लोपेज जल्द ही नए संगीत के साथ वापसी की योजना बना रही हैं. ईटी ऑनलाइन के अनुसार ‘अमेरिकन आइडल’ की 46 वर्षीय जज ने एपिक रिकॉर्ड्स से जुडने के लिए कैपिटल रिकार्ड्स और आइलैंड डेफ जैम म्यूजिक ग्रुप से अलग होने के बाद वापसी का वायदा किया. उनका पिछला एकल […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस : गायिका जेनिफर लोपेज जल्द ही नए संगीत के साथ वापसी की योजना बना रही हैं. ईटी ऑनलाइन के अनुसार ‘अमेरिकन आइडल’ की 46 वर्षीय जज ने एपिक रिकॉर्ड्स से जुडने के लिए कैपिटल रिकार्ड्स और आइलैंड डेफ जैम म्यूजिक ग्रुप से अलग होने के बाद वापसी का वायदा किया.
उनका पिछला एकल गीत एक साल से अधिक समय पहले आया था. लोपेज ने कहा, ‘‘मैं पिछले कुछ महीनों से संगीत पर काम कर रही हूं हम जल्द ही कुछ नया लाएंगे.” नए संगीत पर काम करने के अलावा गायिका और अभिनेत्री लोपेज को टीवी देखना पसंद है. वह ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘होमलैंड’ के नए सीजन का इंतजार कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










