''खतरों के खिलाड़ी'' में फिर घायल हुई माही, जानें क्या कहा ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2016 4:04 PM
टीवी रियेलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-कभी पीड़ा कभी कीड़ा’ की प्रतिभागी माही विज एकबार फिर घायल हो गई हैं. शो में एक टास्क होता है ‘सक फेस’ टास्क. इसके अंतर्गत प्रतिभागियों के चेहरे को कीड़ों से भरे बॉक्स में रखा जाता है. ऐसा नहीं है कि माही इसी टास्क में घायल हुई हैं, इससे पहले […]
टीवी रियेलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-कभी पीड़ा कभी कीड़ा’ की प्रतिभागी माही विज एकबार फिर घायल हो गई हैं. शो में एक टास्क होता है ‘सक फेस’ टास्क. इसके अंतर्गत प्रतिभागियों के चेहरे को कीड़ों से भरे बॉक्स में रखा जाता है. ऐसा नहीं है कि माही इसी टास्क में घायल हुई हैं, इससे पहले भी वे कई बार घायल हो चुकी हैं.
इस बारे में माही का कहना है कि,’ अभी सिर्फ शो में तीन ही हफ्ते हुए हैं और इससे पहले भी मुझे कई बार चोट लग चुकी है. मुझे यकीन है कि मुझे और कई चोटें लगेंगी. एक और बात यह भी है कि मैं हर शो के अंत में जरुर चोटिल होती हूं.’ उन्होंने आगे यह भी बताया कि वे टास्क के दौरान वे बेहद आक्रामक हो जाती है लेकिन वो उनका शौक है.
अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि,’ हर टास्क के साथ मैं शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से और मजबूत बन रही हूं.’ आपको बता दें कि शो की शूटिंग अर्जेटीना में हो रही है और शो के होस्ट अभिनेता अर्जुन कपूर हैं.
‘खतरों के खिलाड़ी-कभी कीड़ा कभी पीड़ा’ में अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी, सिद्धार्थ शुक्ला, माही विज, सना सईद, फैसल खान, पूर्व मिस इंडिया पार्वती ओमनाकुट्टन, हिमांशु मल्होत्रा, ऐश्वर्य सखूजा, टीना दत्ता, भारतीय हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि, विवान भतेना, राघव जुयाल और दिग्गज नर्तक मुक्ति मोहन जैसे प्रतियोगी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










