ePaper

अर्शी खान ने कहा, लग रहा है मैं तालिबानी स्टेट में रह रही हूं

Updated at : 10 Sep 2015 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
अर्शी खान ने कहा, लग रहा है मैं तालिबानी स्टेट में रह रही हूं

मुंबई : मॉडल अर्शी खान ने मांस पर प्रतिबंध लगाने को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि मैं इस बात निंदा करती हूं. ऐसा लग रहा है कि हम तालिबान स्टेट की तरह बनते जा रहे हैं. आपको बता दें कि इनदिनों अर्शी खान काफी चर्चे में हैं. पिछले दिनों पाकिस्तानी टी-20 टीम के कप्तान […]

विज्ञापन

मुंबई : मॉडल अर्शी खान ने मांस पर प्रतिबंध लगाने को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि मैं इस बात निंदा करती हूं. ऐसा लग रहा है कि हम तालिबान स्टेट की तरह बनते जा रहे हैं. आपको बता दें कि इनदिनों अर्शी खान काफी चर्चे में हैं. पिछले दिनों पाकिस्तानी टी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ अपने संबंधो को अर्शी खान ने जगजाहिर किया और खूब सुर्खियां बटोरी.

https://twitter.com/ArshiKOfficial/status/641876680559083520

अर्शी ने पिछले दिनों एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ अपने प्रेम संबंध होने की बात की है. आपको बता दें कि मॉडल अर्शी खान और अफरीदी के बीच प्यार की खबरें पहले ही मीडिया में आ चुकी हैं. इस चर्चा के बाद अर्शी के ट्वीट ने खलबली मचा दी है.

https://twitter.com/ArshiKOfficial/status/641209235083100160

इससे पहले अफरीदी और अर्शी की एक व्हाट्सएप चैट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. इस पर सफाई देते हुए अर्शी ने ट्वीट किया था कि शाहिद उनके मात्र दोस्त हैं और कुछ नहीं. अब 8 सितंबर को ट्विट करके अर्शी ने भारतीय मीडिया पर निशाना साधा और कहा कि वो शाहिद अफरीदी के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी हैं और इसके लिए उन्हें भारतीय मीडिया से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola