5 स्टार होटल में साथ दिखे रणवीर-दीपिका, देखें वीडियो
Updated at : 06 Jul 2015 5:46 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई के गोरेगांव के एक 5 स्टार होटल में रणवीर सिंह का इंतजार करते दिख गयी. शुक्रवार को देर रात दीपिका सफेद रंगकेकपड़े में गोरेगांव के होटल के बाहरी गेट में इंतजार करतीं दिखी.यह जोडा शुक्रवार को गोरेगांव के फाइव स्टार होटल में देखा गया. मिड डे अखबार में इस […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई के गोरेगांव के एक 5 स्टार होटल में रणवीर सिंह का इंतजार करते दिख गयी. शुक्रवार को देर रात दीपिका सफेद रंगकेकपड़े में गोरेगांव के होटल के बाहरी गेट में इंतजार करतीं दिखी.यह जोडा शुक्रवार को गोरेगांव के फाइव स्टार होटल में देखा गया. मिड डे अखबार में इस आशय की खबर प्रमुखता से छपी है.
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में पहले से ही कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब है. होटल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीपिका के होटल पहुंचने के कुछ देर बाद रणवीर सिंह भी वहां पहुंचे. रणवीर सुपरमैन का टी शर्ट पहने थे . उनके साथ लगेज भी था. सेक्युरिटी चेक के बाद वो दीपिका के साथ होटल के अंदर चले गये.
दीपिका और रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग कर रहे हैं . ऐसा माना जा रहा है कि तथाकथित प्रेमी जोड़े शूटिंग से तुरंत उठकर होटल पहुंच गये. रणवीर का आज जन्मदिन भी है ऐसे में हो सकता है कि यह अभिनेता- अभिनेत्री जन्मदिन के पहले के सेलिब्रेशन के लिए पंचसितारा होटल पहुंचे हो. रणवीर सिंह आज 30 साल के हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




