पूजा मिश्रा ने सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पर लगाये आरोप...

टीवी शो ‘बिग बॉस’ सीजन पांच में नजर आई अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने उदयपुर में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है. उनका कहना है कि वे लोग उन्हें दस साल से परेशान कर रहे हैं. पूजा कैलेंडर शूट के लिए […]
टीवी शो ‘बिग बॉस’ सीजन पांच में नजर आई अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने उदयपुर में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है. उनका कहना है कि वे लोग उन्हें दस साल से परेशान कर रहे हैं. पूजा कैलेंडर शूट के लिए उदयपुर में हैं और एक होटल में ठहरी हुई है.
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पूजा ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और वेणु गोपाल धूत मिलकर उनके खिलाफ साजिश की और अपने आदमियों को वहां भेजा.
साथ ही उन्होंने आगे यह भी बताया कि मुझे ड्रग्स मिली ड्रिंक ऑफर की गई थी. इसे पीने के बाद वे गहरी नींद में सो गई थी. जब वे होश में आई तो उन्हें इस बात का एहसास हुआ. पूजा ने कहा कि,’ ये लोग पिछले 10 सालों से मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं और मेरा पीछा कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




