करिश्मा के लिए वरदान की तरह हैं बहन करीना
Updated at : 13 Oct 2014 4:51 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलूर: अभिनेत्री करिश्मा कपूर का ने बहन करीना कपूर को अपने जीवन का वरदान बताया और कहा है कि करीना उनके लिए बहन से ज्यादा एक दोस्त है. करिश्मा की आखिरी फिल्म 2012 में रिलीज डेंजरस इश्क है. इसके बाद वे बडे़ पर्दे पर नहीं देखी गईं. 40 वर्षीय करिश्मा ने कहा कि दोनों बहनें […]
विज्ञापन
बेंगलूर: अभिनेत्री करिश्मा कपूर का ने बहन करीना कपूर को अपने जीवन का वरदान बताया और कहा है कि करीना उनके लिए बहन से ज्यादा एक दोस्त है.
करिश्मा की आखिरी फिल्म 2012 में रिलीज डेंजरस इश्क है. इसके बाद वे बडे़ पर्दे पर नहीं देखी गईं. 40 वर्षीय करिश्मा ने कहा कि दोनों बहनें एक मजबूत रिश्ते से जुड़ी हुई हैं.
करिश्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह मेरी बहन है और हम दोनों बुहत करीब हैं. इस दौरान करिश्मा ने कहा कि करीना उनके लिए सिर्फ परिवार की सदस्य नहीं हैं बल्कि उससे बढकर एक दोस्त हैं. फिल्म जुबैदा, राजा हिंदुस्तानी जैसी कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी करिश्मा कपूर ने कहा कि दो बहनों का एक ही दशक में सफलतापूर्वक काम करना एक दुर्लभ उदाहरण है.
अभिनेत्री ने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि बॉलीवुड में ऐसा पहले नहीं हुआ जहां दो बहनों ने एक ही दशक या एक ही पीढी में सफल नायिकओं के रुप में एक साथ काम किया हो. करिश्मा ने सफल कैरियर को दोनों बहनों का सौभाग्य बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




