घर को लेकर काफी चूजी हैं अरहान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2014 2:26 PM

विज्ञापन

मुंबई: टीवी के चॉकलेटी हीरो अरहान बहल घर को लेकर काफी चूजी हैं. उन्होंने पिछले सात साल में कई घर बदले हैं. अरहान ने मशूहर धारावाहिक "मन की आवाज-प्रतिज्ञा" से नाम कमाया. इस धारावाहिक में उनका किरदार उनके लुक पर काफी जंच रहा था. खबरों की माने तो इस हीरो को एक रात अपनी कार […]

विज्ञापन

मुंबई: टीवी के चॉकलेटी हीरो अरहान बहल घर को लेकर काफी चूजी हैं. उन्होंने पिछले सात साल में कई घर बदले हैं. अरहान ने मशूहर धारावाहिक "मन की आवाज-प्रतिज्ञा" से नाम कमाया. इस धारावाहिक में उनका किरदार उनके लुक पर काफी जंच रहा था.

खबरों की माने तो इस हीरो को एक रात अपनी कार में गुजारनी पड़ी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या की वजह से अरहान को पिछला अपार्टमेंट खाली करने के बाद सिर छुपाने के लिए नया ठिकाना ढूंढने का समय नहीं मिलने के कारण यह दिन देखना पड़ा. घर नहीं मिलने के कारण आठ दिन उन्हें होटलों में गुजारने पड़े.

अरहान से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस शहर में बेघर हो जाऊंगा. मैं उन दिनों बहुत कम सोया, लेकिन नियमित दिनचर्या से समय निकालकर बोरिया-बिस्तर समेट उसे कमर पर ढोना और कुछ अलग व मजेदार चीजें करना, कुछ ऎसा है जो मुझे हमेशा से पसंद है."

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola