अमिताभ बच्चन की तसवीर देख रेखा ने कह दिया कुछ ऐसा… VIDEO

दिग्गज अदाकारा रेखा बॉलीवुड में कई दशकों से राज कर रही हैं. वे बड़े पर्दे से भले ही दूर हैं लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी बरकरार है. अदाकारा आए दिन किसी ने किसी इवेंट में शिरकत करती हैं और सारी लाइमलाइट बटोर ले जाती हैं. हाल ही में रेखा जानेमाने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के […]
दिग्गज अदाकारा रेखा बॉलीवुड में कई दशकों से राज कर रही हैं. वे बड़े पर्दे से भले ही दूर हैं लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी बरकरार है. अदाकारा आए दिन किसी ने किसी इवेंट में शिरकत करती हैं और सारी लाइमलाइट बटोर ले जाती हैं. हाल ही में रेखा जानेमाने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट के मौके पर दिखीं.
इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी खूब चर्चा हो रही है. कैलेंडर शूट के मौके पर बॉलीवुड सितारों के साथ महानायक अमिताभ बच्चन की फोटो भी लगी थी. जब रेखा फोटोशूट करवा रही थीं तो उनका सामना अमिताभ बच्चन की तसवीर से हो गया.
बस फिर क्या था रेखा ने मजाकिया अंदाज में बड़ी बात कह दी. रेखा रैंप वॉक करते-करते अमिताभ बच्चन की तसवीर के सामने जा पहुंची. फिर फोटोग्राफर्स को जवाब देते हुए कहा- यह डेंजर जोन है.’ फिर तुरंत पलट कर रैंप वॉक करते हुए वापस लौट गईं.
रेखा के इस अंदाज को वहां मौजूद सभी लोगों ने पसंद किया और ठहाके लगाते हुए दिखाई दिये. वहीं रेखा भी मुस्कुराती नजर आईं. इसके बाद डब्बू रतनानी भी वहां पहुंचे और रेखा के साथ फोटो खिंचवाई.
इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेखा जिस बच्ची के साथ नजर आ रही हैं वो डब्बू रतनानी की बेटी हैं. रेखा व्हाइट आउटफिट में बालों का जूड़ा बनाये और चेहरे पर ललिमा लिये बेहद खूबसूरत नजर आईं. सोशल मीडिया पर रेखा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि, रेखा और अमिताभ बच्चन ने साल 1976 की फिल्म ‘दो अंजाने’ में साथ काम किया था. इस दौरान दोनों की नजदीकियों की खबर आने लगी थी. दोनों ने मुकद्दर का सिकंदर, नटवरलाल और सिलसिला जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. इनके रिश्ते को लेकर कई बातें उड़ीं लेकिन रेखा और अमिताभ ने चुप्पी साधे रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










