''नौकर ने की थी रेप की कोशिश'', आरती के खुलासे पर आया भाभी कश्‍मीरा का बयान

Updated at : 14 Jan 2020 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
''नौकर ने की थी रेप की कोशिश'', आरती के खुलासे पर आया भाभी कश्‍मीरा का बयान

‘बिग बॉस 13’ में वीकेंड के वार एपिसोड में कंटेस्‍टेंट्स ने खुद की जिंदगी से जुड़े दर्दनाक खुलासे किये. अभिनेता गोविंदा की भांजी और कृष्‍णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने खुलासा किया कि जब वह 13 साल की थी तो उन्‍हें कमरे में बंद करके उनके साथ रेप की कोशिश की गई थी. आरती […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 13’ में वीकेंड के वार एपिसोड में कंटेस्‍टेंट्स ने खुद की जिंदगी से जुड़े दर्दनाक खुलासे किये. अभिनेता गोविंदा की भांजी और कृष्‍णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने खुलासा किया कि जब वह 13 साल की थी तो उन्‍हें कमरे में बंद करके उनके साथ रेप की कोशिश की गई थी. आरती जब इस बात का जिक्र कर रही थी तो वह कांप रही थीं.

आरती ने बताया कि उनके घर के नौकर ने उनके साथ रेप की कोशिश की थी. आरती जान बचाने के लिए अपने घर के छत से कूद गई थीं. आरती की आपबीती सुनकर फैंस तो हैरान हुए ही, आरती के भाई कृष्‍णा और भाभी कश्‍मीरा शाह भी चौंक गये हैं.

अब इसपर कश्‍मीरा शाह का बयान सामने आया है. पिंकविला से बातचीत में उन्‍होंने कहा,’ मुझे इस बारे में बिल्‍कुल भी पता नहीं था. कृष्‍णा और मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी. जब मैं आरती से इस बारे में बात करूंगी, तभी सारी चीजें साफ हो पायेंगी. मुझे यह सुनकर काफी दुख पहुंचा है. काश वो हम सबसे इस बारे में कहती.’

उन्‍होंने कहा,’ जिसने आरती का शोषण किया है अगर वो मुझे मिला तो मैं उसे मार दूंगी. मैं ऐसी इंसान हूं जो पीड़ितों के खड़ी हुई हूं और मुझे नहीं पता था कि मेरे परिवार में कोई पीड़ित है.’ आरती ने यह भी बताया था कि इस हादसे के बाद उन्‍हें पैनिक अटैक आने शुरू हो गये थे. पिछले 7-8 सालों से वह बेहतर हैं. बता दें कि बीते दिनों बिग बॉस के घर में एक बार आरती को पैनिक अटैक आया था. आरती कई बार बता चुकी हैं कि वह डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं.

गौरतलब है कि शो में जल्‍द ही फैमिली राउंड आनेवाला है जिसमें सभी कंटेस्‍टेंट्स के घरवाले मिलने जाते हैं. पहले खबरें थी कि कृष्‍णा घर में बहन से मिलने जायेंगे, लेकिन दूसरे चैनल के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट की वजह से वह बिग बॉस में नहीं जायेंगे, लेकिन कश्‍मीरा शाह, आरती से मिलने जा सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola