सांसद बनने के बाद नुसरत जहां ने साइन की पहली फिल्‍म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2019 11:21 AM

विज्ञापन

बंगाली अभिनेत्री और TMC सांसद नुसरत जहां शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सांसद बनने के बाद अब अभिनेत्री ने पहली फिल्‍म साइन कर ली है. नुसरत ही इस नयी बांग्‍ला फिल्‍म के रिलीज होने में अभी वक्‍त है लेकिन उनके फैंस इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस […]

विज्ञापन

बंगाली अभिनेत्री और TMC सांसद नुसरत जहां शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सांसद बनने के बाद अब अभिनेत्री ने पहली फिल्‍म साइन कर ली है. नुसरत ही इस नयी बांग्‍ला फिल्‍म के रिलीज होने में अभी वक्‍त है लेकिन उनके फैंस इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस नयी फिल्‍म की जानकारी नुसरत जहां ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. उन्‍होंने टीजर पोस्‍टर शेयर किया है. सांसद बनने और शादी करने के बाद नुसरत जहां ने पहली बार रुपहले पर्दे पर नजर आयेगी.

फिल्‍म में नुसरत जहां के अलावा अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है. फिल्‍म के निर्देशक पावेल ने रविवार को बताया कि फिल्‍म असुर की कहानी तीन दोस्‍तों के इर्द-गिर्द घूमती है.

पावेल से जब यह पूछा गया कि बतौर नुसरत जहां का व्‍यस्‍त कार्यक्रम होने से उन्‍हें परेशानी आ सकती है तो उन्‍होंने कहा कि नुसरत जहां प्रोफेशनल और जिम्‍मेदार है. उन्‍होंने कहा कि वह जीत और अबीर के सामने बहुत अच्‍छी तरह से अपना किरदार निभायेंगी.

बता दें कि, नुसरत जहां ने 19 जून को निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी. दोनों की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं. दोनों ने कुछ समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया. दोनों की मुलाकात साल 2018 में दुर्गा पूजा के समय हुई थी. बता दें कि नुसरत जहां जानीमानी बंगाली एक्‍ट्रेस हैं, वहीं निखिल जैन कोलकाता के एक बिजनेसमैन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola