''सफलता ने मुझे भरोसा दिलाया कि मैं सही राह पर बढ़ रहा हूं''

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए उनका चयन तथा उन्हें मिली सफलता इस बात का आश्वासन है कि ऐसी पटकथाओं को चुन कर वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जिन्हें स्वीकार करने से पहले दूसरे कलाकार दो बार सोचते हैं. […]
मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए उनका चयन तथा उन्हें मिली सफलता इस बात का आश्वासन है कि ऐसी पटकथाओं को चुन कर वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जिन्हें स्वीकार करने से पहले दूसरे कलाकार दो बार सोचते हैं.
आयुष्मान ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है. साल 2018 में आयुष्मान की दो फिल्मों ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ को उल्लेखनीय सफलता मिली और इस साल ‘आर्टिकल 15’ ने धूम मचा दी.
अब आयुष्मान ‘ड्रीम गर्ल’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. उनका कहना है कि 2012 में फिल्म ‘विकी डोनर’ से दर्शकों में जगी उम्मीद पर खरा उतरना उनके लिए एक जिम्मेदारी है.
आयुष्मान ने इस बीच ‘दम लगा के हइशा’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्में भी कीं. उन्होंने कहा- सफलता इस बात का आश्वासन है कि ऐसी पटकथाओं को चुन कर मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं जिन्हें स्वीकार करने से पहले दूसरे कलाकार दो बार सोचते हैं. इससे मुझे अलग अलग विषय चुनने की हिम्मत मिलती है.
एकसाक्षात्कार में उन्होंने कहा, मैंने जोखिम उठाया और यह तो मैं अपनी पहली फिल्म से ही करता आ रहा हूं. अलग तरह की पटकथाएं मैंने चुनीं जो दूसरे कलाकार आसानी से स्वीकार नहीं करते.
मेरे विचार से यही मेरे लिए सुरक्षा वाली बात है. वह मानते हैं कि लोगों की याददाश्त तेज नहीं होती क्योंकि हर हफ्ते या पखवाड़े में फिल्म रिलीज होती है और चलती है. लोग भूल जाते हैं. इसलिए गतिशील रहना जरूरी है ताकि लोगों को याद रहे कि हां, आप भी यहां हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




