Ghost Stories में जाह्नवी के साथ नजर आयेगा यह एक्टर...

मुंबई : अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता विजय वर्मा निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे. ‘घोस्ट स्टोरीज’ नेटफ्लिक्स की 2018 की फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ की अगली कड़ी होगी. फिल्म में चार कहानियां होंगी, जिसके लिए जोया, करण जौहर, दिवाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप मिलकर काम करेंगे. चारों फिल्मकार इससे पहले […]
मुंबई : अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता विजय वर्मा निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे. ‘घोस्ट स्टोरीज’ नेटफ्लिक्स की 2018 की फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ की अगली कड़ी होगी.
फिल्म में चार कहानियां होंगी, जिसके लिए जोया, करण जौहर, दिवाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप मिलकर काम करेंगे. चारों फिल्मकार इससे पहले ‘लस्ट स्टोरीज’ और उससे भी पहले 2013 में आयी फिल्म ‘बॉम्बे टॉकीज’ में भी काम कर चुके हैं.
जोया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में ‘गली बॉय’ में दमदार अभिनय कर चुके विजय नजर आयेंगे. साथ ही 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करनेवाली जाह्नवी पहली बार जोया के साथ काम करती नजर आयेंगी.
फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. इसका निर्माण आरएसवीपी पिक्चर्स और टाइगर बेबी करेंगे. फिल्म के निर्माताओं ने यह एलान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




