अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले, जान लें 19 अप्रैल के ताजा रेट्स

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :19 Apr 2026 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sone Ka Bhav 19 April 2026

अक्षय तृतीया पर चेक करें 19 अप्रैल के ताजा रेट्स (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sone Ka Bhav 19 April 2026: अक्षय तृतीया पर सोने के दाम में उछाल आया है. दिल्ली और मुंबई समेत सभी बड़े शहरों के ताज रेट्स देखें.

विज्ञापन

Aaj Ka Sone Ka Bhav 19 April 2026: आज 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भारतीय सर्राफा बाजार में रौनक लौट आई है.  पिछले सेशन में कीमतों में मामूली गिरावट के बाद, आज सोने के भाव में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. त्योहारों और शुभ मुहूर्त पर मांग बढ़ने की वजह से खरीदार वापस मार्केट का रुख कर रहे हैं. 

शुद्धता के हिसाब से कितनी बढ़ी कीमतें?

आज के ताजा अपडेट के अनुसार, सोने की सभी श्रेणियों में उछाल देखा गया है. 24 कैरेट सोने की कीमत में 810 (प्रति 10 ग्राम) की बढ़त हुई है. डिटेल्ड जानकारी नीचे टेबल में दी गई है:

सोने की शुद्धताप्रति 1 ग्राम का रेटप्रति 10 ग्राम का रेटपिछले सत्र से बढ़त (10g)
24 कैरेट ₹15,578₹1,55,780₹810
22 कैरेट ₹14,280₹1,42,800₹750
18 कैरेट  ₹11,684₹1,16,840₹610
सोर्स: गुडरिटर्न्स

बल्क खरीदारी की बात करें तो 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अब 15,57,800 रुपये हो गई है, जिसमें कल के मुकाबले 8,100 रुपये की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है. 

आज आपके शहर में सोने का क्या भाव है?

अक्षय तृतीया पर अलग-अलग राज्यों में टैक्स और स्थानीय मांग की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिला है. नीचे दी गई टेबल से आप अपने शहर के ताजा रेट देख सकते हैं:

शहर का नाम24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)18 कैरेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹15,666₹14,360₹11,980
दिल्ली₹15,593₹14,295₹11,699
मुंबई₹15,578₹14,280₹11,684
बेंगलुरु₹15,578₹14,280₹11,684
कोलकाता₹15,578₹14,280₹11,684
हैदराबाद₹15,578₹14,280₹11,684
सोर्स: गुडरिटर्न्स

वायदा बाजार और एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर भी सोने की चमक बढ़ी है. जून 5, 2026 का गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.95% की तेजी के साथ 1,53,301 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. आज ट्रेडिंग के दौरान बाजार में काफी हलचल देखी गई. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी का कहना है कि अब इन्वेस्टर्स का नजरिया बदल रहा है. लोग अब फिजिकल गोल्ड के साथ-साथ डिजिटल और ट्रांसपेरेंट इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस को भी प्रायोरिटी दे रहे हैं. यह बदलाव आने वाले समय में और भी मजबूत होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कहीं राहत तो कहीं आफत, चेक करें 19 अप्रैल की रेट लिस्ट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola