Dacoit: 9वें दिन फिल्म की कमाई में दिखा उछाल, क्या छू पाएगी 50 करोड़ का आंकड़ा?

Updated:
विज्ञापन

डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dacoit Box Office Collection Day 9: आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब काफी सुस्त पड़ गई है. 9वें दिन फिल्म की कमाई में मामूली सुधार तो दिखा, लेकिन अब यह फिल्म सिनेमाघरों में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

Dacoit Box Office Collection Day 9: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ का बॉक्स ऑफिस पर अब धीमी पड़ती दिख रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 9वें दिन फिल्म की कमाई में बहुत मामूली बढ़त देखी गई और इसने करीब 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब फिल्म की कुल कमाई भारत में 30.50 करोड़ नेट तक पहुंच पाई है. वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो यह फिल्म अब तक कुल 48.29 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

विज्ञापन

भूत बंगला’ के आने से बढ़ी मुश्किलें

फिल्म की शुरुआत तो अच्छी हुई थी, लेकिन अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज होने के बाद ‘डकैत’ की रफ्तार काफी कम हो गई है फिल्म ने पहले हफ्ते में 28.45 करोड़ रुपये जोड़े थे, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई लगातार गिरती गई. हालांकि, दूसरे शनिवार 9वें दिन को फिल्म की कमाई में 28 प्रतिशत की हल्की बढ़त जरूर हुई है, जो इसके लिए थोड़ी राहत की बात है.

एक्शन और प्यार की अनोखी कहानी

डकैत’ की कहानी एक कैदी (अदिवि शेष) और एक अंजान लड़की (मृणाल ठाकुर) के बारे में है. इन दोनों के बीच फिल्म में बहुत गहरा प्यार दिखाया गया है लेकिन इनकी लव स्टोरी इतनी आसान नहीं है, क्योंकि इसमें बहुत सारा एक्शन और सस्पेंस भरा हुआ है. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जहां प्यार के बीच में धोखा और खतरे आ जाते हैं. यह फिल्म में दोनों अपनी जान बचाने और अपने प्यार के लिए दुश्मनों से लड़ते हैं. फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप और प्रकाश राज दिख रहे हैं. फिल्म का निर्देशन शनील देव ने किया है. फिलहाल फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कब तक 50 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, 31वें दिन भी कमाई में उछाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola