वेब सीरीज में साथ नजर आयेंगी शेफाली शाह और शबाना आजमी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2019 6:40 PM

विज्ञापन

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी और शेफाली शाह चिकित्सा क्षेत्र पर आधारित एक वेब सीरीज में साथ नजर आयेंगी. इसका निर्माण विपुल शाह करेंगे. आगामी सीरीज में शेफाली चिकित्सक का किरदार निभाती नजर आएंगी, जबकि शबाना अस्पताल मालिक की भूमिका में होंगी. इससे पहले दोनों अभिनेत्रियां 2005 में आयी अपर्णा सेन की फिल्म ’15 […]

विज्ञापन

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी और शेफाली शाह चिकित्सा क्षेत्र पर आधारित एक वेब सीरीज में साथ नजर आयेंगी. इसका निर्माण विपुल शाह करेंगे.

आगामी सीरीज में शेफाली चिकित्सक का किरदार निभाती नजर आएंगी, जबकि शबाना अस्पताल मालिक की भूमिका में होंगी. इससे पहले दोनों अभिनेत्रियां 2005 में आयी अपर्णा सेन की फिल्म ’15 पार्क एवेन्यू’ में नजर आयी थीं.

विकी कौशल अभिनीत फिल्म ‘जुबान’ के निर्देशक मोजेज सिंह ‘अलीगढ़’ फिल्म के लिए चर्चित ईशानी बनर्जी के साथ सीरीज की पटकथा लिख रहे हैं. विपुल शाह ने कहा, यह वेब सीरीज ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म के लिए है.

इस सीरीज में मेडिकल की दुनिया के सभी गलत कामों और घोटालों को दिखाया जाएगा. शेफाली शाह तथा शबाना जी जैसी बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों का साथ आना बहुत खुशी की बात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola