प्रसिद्ध मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार के मामले में एक सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, दो को शोकॉज

Updated at : 20 Jun 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसिद्ध मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार के मामले में एक सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, दो को शोकॉज

-मामला पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार काकोलकाता : महानगर में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स व प्रसिद्ध मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार के मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता ले लिया है, क्योंकि उशोषी ने घटना को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है. आरोप के अनुसार घटना वाली रात को पुलिसकर्मियों से […]

विज्ञापन

-मामला पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार का
कोलकाता :
महानगर में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स व प्रसिद्ध मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार के मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता ले लिया है, क्योंकि उशोषी ने घटना को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है. आरोप के अनुसार घटना वाली रात को पुलिसकर्मियों से गुहार लगाये जाने के बावजूद पीड़िता को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया था. मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस की ओर से एक जांच कमेटी भी गठित की गयी है.

सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच के बाद तैयार की गयी प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर ही तीन थानों के अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की गयी है. चारू मार्केट थाना के सब-इंस्पेक्टर पीयूष कुमार बल को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि मैदान थाना के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पार्थ चटर्जी और भवानीपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर एम मजूमदार को घटना को लेकर शोकॉज किया गया है.

इस बात की पुष्टि कोलकाता पुलिस के डीसी (साउथ) मिराज खालिद ने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola