फीफा महिला विश्व कप : नार्वे, फ्रांस और जर्मनी अंतिम-16 में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2019 5:18 PM
रीम्स (फ्रांस) : नार्वे ने फीफा महिला विश्व कप मुकाबले में मंगलवार को यहां दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की. इस जीत के साथ ही नार्वे ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि फ्रांस शीर्ष पर रहा. फ्रांस ने सोमवार को नाइजीरिया को 1-0 से हराया. ग्रुप बी […]
रीम्स (फ्रांस) : नार्वे ने फीफा महिला विश्व कप मुकाबले में मंगलवार को यहां दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की. इस जीत के साथ ही नार्वे ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि फ्रांस शीर्ष पर रहा.
फ्रांस ने सोमवार को नाइजीरिया को 1-0 से हराया. ग्रुप बी के मुकाबले में जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से हराया और तालिका में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई किया.
सोमवार को स्पेन और चीन का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा और दोनों टीमों ने चार-चार अंक के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










