Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 5000 साड़ियों के टास्क में पार्थ ने कमाया मुनाफा, लेकिन रियो ने बटोरी वाहवाही

Updated:
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो – यूट्यूब

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल के आज के एपिसोड में तुलसी अपने बिजनेस को संभालने के लिए रियो और पार्थ की परीक्षा लेती है. वह दोनों को 5000 साड़ियां बेचने का काम सौंपती है, जिसमें दोनों भाई अलग-अलग तरीका अपनाते हैं.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: कहानी की शुरुआत में हेमंत घर की सारी संपत्ति और शेयर की कीमत तुलसी को समझाता है. वह गौतम की मदद से एक पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करता है. तुलसी चाहती है कि यह कागज बाबूजी के तरीके से बने ताकि घर के बच्चे आपस में लड़ने के बजाय शांति से बिजनेस चला सकें. गौतम बताता है कि रियो और पार्थ दोनों ही काम में बहुत अच्छे हैं, लेकिन नंदिनी को रियो पर इतनी जल्दी भरोसा करने में थोड़ा डर लगता है. तुलसी कहती है कि करण ने रियो को पाला है, इसलिए वह उस पर पूरा भरोसा करती है.

तुलसी ने ली रियो और पार्थ की परीक्षा

तुलसी दोनों बेटों में से सबसे अच्छे को चुनने के लिए एक परीक्षा रखने का फैसला करती है. वह रियो और पार्थ को फोन करके घर बुलाती है. तुलसी दोनों को 5000 साड़ियां बेचने का एक टास्क देती है. वह कहती है कि जो भी इस काम को पहले पूरा करेगा, उसे ही बिजनेस संभालने का अधिकार मिलेगा. रियो इस चुनौती को मान लेता है पर उसे पार्थ पर शक होता है.

पार्थ ने दिखाई चतुराई

पार्थ को साड़ियों का एक बहुत ही सुंदर और नया डिजाइन मिल जाता है. वैष्णवी उसके इस आइडिया और मेहनत से बहुत खुश होती है. पार्थ के ग्राहक तुरंत सारी साड़ियां खरीदने को तैयार हो जाते हैं. पार्थ बहुत खुश होता है और सोचता है कि रियो तो सड़क पर साड़ियां बेच रहा होगा. दूसरी तरफ, रियो सच में सड़क पर जाता है और सारी साड़ियों को मुफ्त में बांट देता है. वहां एक न्यूज चैनल वाले आकर रियो का यह वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं.

बिना मुनाफे के भी रियो ने जीता सबका दिल

पार्थ घर लौटकर तुलसी को बताता है कि उसने साड़ियों को चार गुना ज्यादा दाम पर बेचकर बहुत अच्छा मुनाफा कमाया है. नंदिनी को पार्थ पर बहुत गर्व होता है, तभी रियो भी घर आता है. जब हेमंत उससे साड़ियों के पैसों के बारे में पूछता है, तो रियो कहता है कि उसने जीरो प्रॉफिट कमाया है यानी उसने एक भी रुपया नहीं कमाया. यह सुनकर सब चौंक जाते हैं. पार्थ कहता है कि रियो सबको कंगाल कर देगा. तभी रियो लैपटॉप पर एक वीडियो दिखाता है, जिसमें हजारों गरीब महिलाएं रियो के इस काम की वजह से तुलसी की तारीफ कर रही हैं. इससे कंपनी का नाम बहुत बड़ा हो जाता है. आगे के एपिसोड में दिखाया जाएगा की तुलसी कहती है कि वह रियो को बराबर का हक देगी, जबकि नियति रियो के साथ मिलकर कोई नई चाल चलने की सोच रही है.

यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स ने कर दी बड़ी गलती? अरमान के ट्रैक पर भड़के दर्शक

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola