Peddi worldwide Collection: वर्ल्डवाइड हिट हुई राम चरण की फिल्म, कमाई जान लगेगा झटका

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ , फोटो- इंस्टाग्राम
Peddi worldwide Collection: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब दूसरे दिन इसने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है. आइये जानते हैं.
Peddi worldwide Collection: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. बुची बाबू सना की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने साउथ स्टार की स्टार पावर की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की. ओपनिंग डे पर इसके 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने दुनियाभर में कितना कमाया.
पेड्डी ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
‘पेड्डी’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150.49 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 10,113 शोज के दौरान भारत में 26.90 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 96.40 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ हो चुका है. विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा. दूसरे दिन ‘पेड्डी’ ने ओवरसीज मार्केट से 8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन जोड़ा.
गेम चेंजर को पछाड़ सकती है पेड्डी
बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ की शानदार रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही राम चरण की पिछली रिलीज ‘गेम चेंजर’ के 186 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है. फिल्म ने पहले ही हाल के दिनों में रिलीज हुई कई सफल तेलुगु फिल्मों, जैसे ‘कुबेरा’ और ‘अनागनगा ओका राजू’, के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म वीकेंड में और ज्यादा नोट छापेगी.
पेड्डी के बारे में
बुच्ची बाबू सना की ओर से निर्देशित, वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स की ओर से प्रस्तुत, पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में हैं,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










