क्या धीरज धूपर के 'लॉक अप 2 छोड़ने की खबरें हैं सच? पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बताया पूरा सच

Updated:
विज्ञापन
विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर, फोटो- इंस्टाग्राम

विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर, फोटो- इंस्टाग्राम

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से धीरज धूपर के बाहर होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Dheeraj Dhoopar Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से धीरज धूपर के बाहर होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने पारिवारिक इमरजेंसी और बेटे जैन की तबीयत खराब होने की वजह से शो छोड़ दिया है. अब इन अफवाहों पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

Vinny Arora Reaction On Dheeraj Dhoopar Exit: बेटे की सेहत पर विन्नी अरोड़ा ने क्या कहा?

विन्नी अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वायरल हो रही खबरों को पूरी तरह गलत बताया.उन्होंने साफ कहा कि उनके बेटे की तबीयत बिल्कुल ठीक है और सोशल मीडिया पर चल रही बातें सच नहीं हैं. विन्नी ने लिखा, "हमारा बेटा बिल्कुल स्वस्थ और खुश है, भगवान की कृपा बनी रहे. उसकी सेहत को लेकर इंटरनेट पर जो अफवाहें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं."

image.png

Why Exit Rumours Started: आखिर कहां से शुरू हुईं अफवाहें?

धीरज धूपर के शो छोड़ने की चर्चा तब शुरू हुई जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने पारिवारिक कारणों की वजह से 'लॉक अप 2' से बाहर होने का फैसला लिया है. इसी दौरान शो में एक इमोशनल पल भी देखने को मिला, जब धीरज की मुलाकात उनके बेटे जैन से कराई गई. इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं और बेटे की तबीयत को लेकर भी अफवाहें फैल गईं.

View on Instagram

बेटे को पिता की बहुत याद आ रही थी

इससे पहले विन्नी अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि धीरज के शो में जाने के बाद उनका बेटा जैन उन्हें बहुत मिस कर रहा था. उन्होंने बताया कि जैन रात में रोते हुए उठ जाता था. उसे हल्का बुखार भी हो गया था और वह ठीक से सो नहीं पा रहा था. उसने खाना भी कम कर दिया था. इसी वजह से शो के मेकर्स ने पिता और बेटे की मुलाकात करवाई, ताकि बच्चा इमोशनली रूप से अच्छा महसूस कर सके. हालांकि, अब विन्नी ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल जैन पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी सेहत को लेकर फैल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

View on Instagram

Lock Upp 2 Update: शो में जल्द हो सकती हैं नई वाइल्ड कार्ड एंट्री

धीरज धूपर के शो छोड़ने की खबरों के बीच 'लॉक अप 2' में नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.डिजिटल क्रिएटर अपूर्वा मखीजा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हुई हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहल चुडासमा भी जल्द शो में एंट्री ले सकती हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह भी कहा जा रहा है कि एलिमिनेट हो चुके योगेश रावत की वाइल्ड कार्ड के जरिए वापसी हो सकती है, जबकि अपूर्वा मखीजा का सफर शो में ज्यादा लंबा नहीं रहने की चर्चा है.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैंने अपनी कलाई काट ली थी', हर्षद चोपड़ा का खुलासा, बोले- उस एक घटना ने मेरी जिंदगी बदल दी

ये भी पढ़ें: ‘बिग बॉस’ मेरा आखिरी रियलिटी शो था', 'लॉक अप 2' में नहीं होगी आसिम रियाज की एंट्री, वाइल्ड कार्ड की खबरों पर तोड़ी चुप्पी


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola