ePaper

EC ने ममता पर बनी बायोपिक का ट्रेलर इंटरनेट साइटों से हटाने के लिए उठाये कदम

Updated at : 24 Apr 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
EC ने ममता पर बनी बायोपिक का ट्रेलर इंटरनेट साइटों से हटाने के लिए उठाये कदम

नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बनी बायोपिक का ‘ट्रेलर’ कम से कम तीन वेबसाइटों से हटाने के लिए कदम उठाए हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने ‘बाघिनी’ नाम की बायोपिक पर एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने ट्रेलर हटाने के लिए कदम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बनी बायोपिक का ‘ट्रेलर’ कम से कम तीन वेबसाइटों से हटाने के लिए कदम उठाए हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने ‘बाघिनी’ नाम की बायोपिक पर एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने ट्रेलर हटाने के लिए कदम उठाए हैं.

हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर ने दावा किया कि बायोपिक तीन मई को रिलीज होनी है लेकिन निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसे प्रमाणपत्र जारी नहीं किया है.

भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की निर्वाचन आयोग से मांग की थी. अधिकारी ने ममता बनर्जी की बायोपिक पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज पर चुनाव समाप्त होने तक रोक लगाने संबंधी आयोग के 10 अप्रैल के आदेश का हवाला दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola