ePaper

कंगना रनौत ने की पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक की वकालत

Updated at : 04 Mar 2019 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना रनौत ने की पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक की वकालत

मुंबई : पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने की वकालत कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुझाव दिया है कि भविष्य में भारतीय फिल्में वहां रिलीज नहीं की जाएं. पुलवामा हमले के बाद अपने विवादास्पद बयान को लेकर आलोचना से घिर गयीं अभिनेत्री ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्में […]

विज्ञापन

मुंबई : पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने की वकालत कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुझाव दिया है कि भविष्य में भारतीय फिल्में वहां रिलीज नहीं की जाएं.

पुलवामा हमले के बाद अपने विवादास्पद बयान को लेकर आलोचना से घिर गयीं अभिनेत्री ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्में रिलीज करना महत्वपूर्ण नहीं है.

कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ 25 जनवरी को ही पाकिस्तानी थियेटरों में भी रिलीज हुई थी. उसी दिन यह फिल्म भारत में रिलीज हुई थी.

पड़ोसी देश में इस फिल्म के रिलीज होने के संबंध में रविवार को पूछे जाने पर अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा, जब कोई फिल्म वितरित कर दी जाती है तब उनके पास डिजिटल प्रति होती है.

आप भावी रिलीज को रोक सकते हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले का जिक्र करते हुए कहा, उन्हें वापस लेने के लिए हमें सेना भेजना होगा जो हमने वायुमार्ग से भेजा था. लेकिन वे मेरा डीसीपी लेकर नहीं आये.

कंगना ने अभिनेत्री शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर पर भी प्रहार किया था, जिन्होंने कैफी आजमी को श्रद्धांजलि से जुड़े एक कार्यक्रम के लिए अपनी पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी थी. कंगना ने पहले तो इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ही सवाल दागा था, जब उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी लग गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola