ePaper

स्विट्जरलैंड के सबसे महंगे होटल में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग सेरेमनी शुरू, जानें खासियत

Updated at : 24 Feb 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के सबसे महंगे होटल में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग सेरेमनी शुरू, जानें खासियत

नेशनल कंटेंट सेलदेश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी नौ मार्च को श्लोका मेहता संग सात फेरे लेंगे. शादी से पहले स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में शनिवार से प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरूआत हुई. इसके लिए अंबानी परिवार ने सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस को हायर किया है. […]

विज्ञापन

नेशनल कंटेंट सेल
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी नौ मार्च को श्लोका मेहता संग सात फेरे लेंगे. शादी से पहले स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में शनिवार से प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरूआत हुई. इसके लिए अंबानी परिवार ने सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस को हायर किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अंबानी परिवार ने इस हफ्ते के लिए होटल की बुकिंग की है. आकाश अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी में करीब 500 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है, जिसमें न केवल देश से बल्कि दुनिया के कोने-कोने से मशहूर हस्तियां शामिल होंगी. रविवार की शाम 5.30 बजे से लेकर सुबह दो बजे तक पार्टी चलेगी. पार्टी में इंडियन म्यूजिक परफॉर्मेंस होगा.

लंदन की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने इस पार्टी का पूरा अरेंजमेंट तैयार किया है. मेहमानों को ले जाने के लिए दो एयरक्राफ्ट्स का इंतजाम किया गया है. करण जौहर पहले से ही सेंट मोरिट्ज में हैं, वहीं रणबीर कपूर भी पार्टी में होंगे. प्रियंका चोपड़ा के भी पार्टी में होने की उम्मीद है.

खासियत

6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है यह होटल

98,500 रुपये है एक कमरे में ठहरने का खर्च

3,08,939 रुपये सबसे महंगे सुइट का किराया

10 मिनट का ड्रोन शो होगा सेरेमनी का मुख्य आकर्षण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola