ePaper

संजय लीला भंसाली की फिल्म में अनुष्का शर्मा नहीं, पढ़ें पूरी खबर

Updated at : 10 Dec 2018 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म में अनुष्का शर्मा नहीं, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है कि उन्हें संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के लिए साइन कर लिया गया है. अनुष्का के प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेत्री भविष्य में फिल्म निर्देशक के साथ काम करना पसंद करेंगी. प्रवक्ता […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है कि उन्हें संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के लिए साइन कर लिया गया है.

अनुष्का के प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेत्री भविष्य में फिल्म निर्देशक के साथ काम करना पसंद करेंगी. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, अनुष्का शर्मा संजय लीला भंसाली के साथ काम करना पसंद करेंगी लेकिन अभी के लिए उन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है कि अनुष्का को अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है.

उन्होंने कहा, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस पर खबरें देने से दूर रहे. अनुष्का (30) अभी अपनी फिल्म ‘जीरो’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ हैं. आनंद एल राय के निर्देशन वाली यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola