फिल्‍म की तुलना में सीरियल की कमाई होती है तिगुनी

Updated at : 18 Jun 2014 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍म की तुलना में सीरियल की कमाई होती है तिगुनी

मुंबई:अपने नये सीरियल युद्ध को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि टेलीविजन में आपको बहुत अच्छा करना होगा तभी आप सफल हो पायेंगे. एक कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या टेलीविजन उनके लिए सेफ रहेगा. तो उन्होंने जवाब दिया कि दुनिया में काई चीज सेफ नहीं है. […]

विज्ञापन

मुंबई:अपने नये सीरियल युद्ध को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि टेलीविजन में आपको बहुत अच्छा करना होगा तभी आप सफल हो पायेंगे. एक कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या टेलीविजन उनके लिए सेफ रहेगा. तो उन्होंने जवाब दिया कि दुनिया में काई चीज सेफ नहीं है.

यदि आप फिल्‍म में काम करते हैं या स्टेज में पहले से ही आप कैसे तय कर सकते हैं कि आप को सफलता हाथ लगेगी या असफलता.आप हालांकि काफी सतर्क होकर काम करते हैं लेकिन कभी हमें असफलता भी हाथ लगती है. अमिताभ का मनना है कि एक फिल्म की कमाई की तुलना में एक सीरियल की कमाई तीन गुनी होती है.

undefined


गौरतलब है कि अमिताभ का नया धारावाहिक सोनी चैनल पर आने वाला है जिसकी चर्चा काफी जोरो पर है. इससे पहले जब अमिताभ ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में काम किया था तो भी यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह शो सफल नहीं होगा लेकिन केबीसी की सफलता के बाद एक बार फिर अमिताभ के अच्छे दिन आये और उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola