राकेश बेदी के लिए PAK से आया मैसेज, धुरंधर में जमील जमाली का निभाया है रोल

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तानी नेता नबील गबोल और भारतीय एक्टर राकेश बेदी

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. राकेश बेदी के जमील जमाली किरदार को भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी सराहा जा रहा है. पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने राकेश बेदी के इस किरदार को लेकर प्रतिक्रिया दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा जलवा है, तो वो है धुरंधर 2. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. एक दिन गिरावट आती है, तो अगले ही दिन फिल्म फिर से उछाल मार देती है. दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म को हर तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने क्या कहा?

फिल्म में कई किरदारों की चर्चा हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज देने वाला किरदार बना है राकेश बेदी का ‘जमील जमाली’. पहले पार्ट में जहां उन्हें एक पाकिस्तानी नेता के तौर पर दिखाया गया था, वहीं दूसरे पार्ट में वही किरदार कहानी का हीरो बनकर उभरा है. इस किरदार का असर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है. वहां के नेता नबील गबोल ने भी राकेश बेदी की जमकर तारीफ की है. एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राकेश बेदी एक शानदार अभिनेता हैं और उन्हें उनके काम के लिए बहुत सम्मान है.

राकेश बेदी ने किरदार को लेकर क्या कहा?

जैसे ही यह मैसेज राकेश बेदी तक पहुंचा, उन्होंने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी तैयारी की थी. यहां तक कि उन्होंने एक खास स्पीच भी तैयार की थी, जिसे वो फोन में रिकॉर्ड कर खुद सुनते थे ताकि किरदार को बेहतर तरीके से निभा सकें. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका किरदार नबील गबोल से प्रेरित है, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. हालांकि, उन्होंने यह जरूर माना कि पाकिस्तान में नबील गबोल का एक अलग ही रुतबा है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर की सफलता के बीच ब्रेक लेंगे आदित्य धर, रणवीर संग फिर बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola