दूसरी बार इतिहास रचेंगी रश्मिका मंदाना, टोक्यो में एनीमे अवॉर्ड्स करेंगी प्रेजेंट

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना 2026 में टोक्यो में होने वाले ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में दूसरी बार प्रेजेंटर बनेंगी. इससे पहले 2024 में उन्होंने पहली भारतीय प्रेजेंटर बनकर इतिहास रचा था. शादी के बाद इस अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर रश्मिका एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं. जानिए क्या है पूरी खबर?
Rashmika Mandanna: पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी प्रोफेशनल अचीवमेंट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. अब उनसे जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जो उनके फैंस के लिए गर्व की बात है. दरअसल, रश्मिका एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. साल 2026 में जापान के टोक्यो में होने वाले 10वें ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में वह प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी. इस इवेंट का आयोजन 23 मई 2026 को किया जाएगा, जिसमें दुनियाभर के बड़े कलाकार और एनीमे इंडस्ट्री से जुड़े नाम शामिल होंगे.
पहली बार 2024 में किया था प्रेजेंट
दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका इससे पहले भी इस मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. साल 2024 में उन्होंने पहली भारतीय प्रेजेंटर बनकर इतिहास रचा था. अब दूसरी बार इस इवेंट में उनकी वापसी इस उपलब्धि को और खास बना रही है. अपने पिछले अनुभव को याद करते हुए रश्मिका ने बताया था कि जापान जाना उनका बचपन का सपना था, जो इस इवेंट के जरिए पूरा हुआ. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जापान के लिए अपना प्यार जाहिर किया था और कहा था कि वह हर साल वहां वापस आना चाहेंगी.
ग्लोबल लेवल पर भी पहचान मजबूत कर रहीं रश्मिका
हाल ही में रश्मिका अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में थीं. उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं. अब इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर उनकी यह नई उपलब्धि एक बार फिर यह साबित करती है कि रश्मिका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं.
यह भी पढे़ं: धुरंधर की सफलता के बीच ब्रेक लेंगे आदित्य धर, रणवीर संग फिर बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




