KIFF के अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा वर्ग में ‘द थर्ड वाइफ’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2018 9:49 AM
कोलकाता : वियतनामी निर्देशक ऐश मेफेयर की ‘द थर्ड वाइफ’ को शनिवार को यहां समाप्त हुए 24वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है. मेफेयर और उनके हमवतन फिल्म निर्माता ट्रान थी बिच गोक ने ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ ट्रॉफी प्राप्त की और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री तब्बू तथा […]
कोलकाता : वियतनामी निर्देशक ऐश मेफेयर की ‘द थर्ड वाइफ’ को शनिवार को यहां समाप्त हुए 24वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है.
मेफेयर और उनके हमवतन फिल्म निर्माता ट्रान थी बिच गोक ने ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ ट्रॉफी प्राप्त की और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री तब्बू तथा निर्देशक सुजित सरकार ने यहां एक भव्य समारोह में उन्हें 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया.
मिस्र के निर्देशक अबू बकर शाकी को उनकी फिल्म ‘जजमेंट डे’ के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










