कपिल शर्मा दिसंबर में करेंगे शादी, जानें कौन हैं उनकी दुल्हानियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2018 9:13 AM
इस साल शादी करने वाले सेलेब्स की सूची में कपिल शर्मा का नाम भी जुड़ने वाला है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के एक महीने बाद कपिल शर्मा भी सात फेरे लेंगे. कपिल शर्मा ने अपनी शादी की डेट को कंफर्म करते हुए बताया कि मेरी शादी 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के […]
इस साल शादी करने वाले सेलेब्स की सूची में कपिल शर्मा का नाम भी जुड़ने वाला है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के एक महीने बाद कपिल शर्मा भी सात फेरे लेंगे. कपिल शर्मा ने अपनी शादी की डेट को कंफर्म करते हुए बताया कि मेरी शादी 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के होम टाउन जालंधर में होगी. हम इस समारोह को सादा रखना चाहते थे, लेकिन गिन्नी इकलौती बेटी है, इसलिए वे इसे धूमधाम से करना चाहते हैं. मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं. मेरी मां भी यही चाहती हैं.
कपिल ने कहा- जब मेरे भाई की शादी हुई, तब मैं बहुत अच्छा नहीं कमाता था. हम बहुत छोटी सी बारात ले गए थे और भाभी को घर लाए थे. लेकिन जब मेरी बहन की शादी हुई, तब मैं अच्छा कमाने लगा था. ये हमारे स्टैंडर्ड के हिसाब से काफी बेहतरीन शादी थी.
कपिल शर्मा से जुड़ी दूसरी खुशखबरी ये है कि वे वापस अपने शो में लौट रहे हैं. द कपिल शर्मा शो के जरिए वे एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करते नजर आयेंगे. वे शो की शूटिंग के लिए मुंबई वापस आ चुके हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम में फोटो डाल इस बात की जानकारी साझा की है.
कपिल ने इंस्टाग्राम पर अपने साथियों के साथ की फोटो शेयर की थी. फोटो में वे काफी खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘डेढ़ महीने बाद वापस मुंबई. द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ फिर से आप लोगों को हंसाने का वक्त आ गया है.’
गिन्नी का असली नाम भवनीत चतरथ है और वह जालंधर की रहने वाली हैं. गिन्नी ने गुरु नानक देव कॉलेज, जालंधर से पढ़ाई की है. बताया जाता है कि कपिल और गिन्नी एक दूसरे को कॉलेज के समय से जानते हैं. कपिल और गिनी दोनों को स्टैंड-अप कॉमेडी का शौक है. गिन्नी का असली नाम भवनीत चतरथ है और वह जालंधर की रहने वाली हैं. गिन्नी ने गुरु नानक देव कॉलेज, जालंधर से पढ़ाई की है. बताया जाता है कि कपिल और गिन्नी एक दूसरे को कॉलेज के समय से जानते हैं. कपिल और गिन्नी दोनों को स्टैंड-अप कॉमेडी का शौक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










