इस फिल्म में शाहिद कपूर संग नजर आयेंगी कियारा
Updated at : 21 Oct 2018 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू’ बॉक्स ऑफिस पर पिट गयी. जितनी इस फिल्म से उम्मीद फैंस को थी उसके लिहाज से फिल्म चल नहीं पायी लेकिन अब शाहिद एक और धमाका करने का प्लान बना रहे हैं जिसके लिए वो बहुत मेहनत कर रहे हैं. शाहिद कपूर बहुत […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू’ बॉक्स ऑफिस पर पिट गयी. जितनी इस फिल्म से उम्मीद फैंस को थी उसके लिहाज से फिल्म चल नहीं पायी लेकिन अब शाहिद एक और धमाका करने का प्लान बना रहे हैं जिसके लिए वो बहुत मेहनत कर रहे हैं.
शाहिद कपूर बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म जो कि तेलुगू की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है ‘अर्जुन रेड्डी’, उसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं.
खबरों की मानें तो शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की इस फिल्म की शूटिंग 21 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी.
इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में ही होनी है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक शूट की शुरुआत कहानी के सेकंड हाफ से होगी जहां शाहिद अपने दोस्तों के साथ बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आएंगे. फिल्म के कुछ सीन्स के लिए शाहिद को फुटबॉल की ट्रेनिंग भी दी जानी है.
यहां चर्चा कर दें कि , इस फिल्म में पहले तारा सुतारिया नजर आने वाले थीं लेकिन बाद ये फिल्म कियारा की झोली में जा गिरी. अब कियारा इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




