कार में गूंज रहे थे सोनू निगम के गाने, सिंगर ने सामने आकर फैंस को चौंकाया

Updated:
विज्ञापन

Sonu Nigam

Sonu Nigam: सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रॉटरडैम में कॉन्सर्ट से पहले फैंस उनकी कार के आगे उनके गाने बजाते नजर आए. सिंगर ने उन्हें सरप्राइज दिया और उनसे मिलकर खास पल साझा किया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर अपने फैंस के दिलों में खास जगह बना रहे हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि फैंस के साथ बिताया गया एक खूबसूरत पल है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो रॉटरडैम में उनके कॉन्सर्ट से ठीक पहले का बताया जा रहा है.

फैंस का अनोखा अंदाज

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम अपनी कार में बैठे कॉन्सर्ट के लिए जा रहे होते हैं. तभी उनकी नजर आगे चल रही एक कार पर पड़ती है, जिसमें उनके ही गाने बज रहे होते हैं. खास बात यह रही कि उन फैंस को यह पता नहीं था कि उनके पीछे खुद सोनू निगम मौजूद हैं. इस नजारे को देखकर सिंगर मुस्कुरा उठते हैं और कहते हैं कि फैंस उनके शो के लिए जा रहे हैं और रास्ते में ही उनका म्यूजिक एंजॉय कर रहे हैं.

सिंगर ने दिया खास सरप्राइज

इसके बाद सोनू निगम खुद अपने गाने को गुनगुनाने लगते हैं और ड्राइवर से कहते हैं कि गाड़ी को फैंस की कार के पास ले जाएं. जैसे ही फैंस उन्हें देखते हैं, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. दोनों तरफ से मुस्कान और हाथ हिलाकर अभिवादन किया जाता है. यह पल बेहद भावुक और खास बन जाता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी खुश नजर आए.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस वीडियो को सोनू निगम ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उनके कॉन्सर्ट का माहौल तो फैंस की कार में ही शुरू हो चुका था. वीडियो पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर रिएक्शन दिए. कई लोगों ने इसे सिंगर और उनके चाहने वालों के बीच खास कनेक्शन का उदाहरण बताया.

फैंस के दिलों पर राज

सोनू निगम की यही सादगी और फैंस के प्रति उनका प्यार उन्हें खास बनाता है. यही वजह है कि सालों बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि उनके गाने ही नहीं, उनका अंदाज भी लोगों के दिलों को छू जाता है.

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन ‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10 करोड़ के पार पहुंची कमाई

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola