करण के शो पर वरुण के साथ पहुंचीं कैटरीना कैफ, कोहली- अनुष्का भी आएंगे नजर, करें थोड़ा इंतजार

मुंबई : करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का छठा सीजन जल्द ही स्टार वर्ल्ड पर ऑन एयर होगा जिसका इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे हैं. इस शो की कुछ तस्वीरें सामने आयीं हैं जिसमें वरुण और कैटरीना की एक तस्वीर भी है जिसमें दोनों कॉफी मग पकड़ें नजर आ रहे हैं. […]
मुंबई : करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का छठा सीजन जल्द ही स्टार वर्ल्ड पर ऑन एयर होगा जिसका इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे हैं. इस शो की कुछ तस्वीरें सामने आयीं हैं जिसमें वरुण और कैटरीना की एक तस्वीर भी है जिसमें दोनों कॉफी मग पकड़ें नजर आ रहे हैं.
इस तस्वीर को करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए करण ने लिखा ” आज का कॉफी हाउस बहुत मजेदार रहा !!! गजब की बातचीत हुई ” वरुण और कैटरीना बहुत जल्द अपनी फिल्म ABCD-3 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे.
यहां चर्चा कर दें कि, इस जोड़ी के अलावा इस सीजन में विराट कोहली- अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर-आनंद भी नजर आने वाले हैं. साथ ही सैफ और सारा भी करण के इस शो पर दिखाई देंगे. वहीं स्टार किड्स में इस बार सुहाना खान, अनन्या पांडे और अहान पांडे नजर आने वाले हैं.
गौर हो कि, करण का यह शो 21 अक्टूबर से यानी रविवार से ऑन एयर होने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




