Bigg Boss 12 : दीपक का गाना सुन रो पड़े श्रीसंत, ये दो सदस्‍य कभी नहीं बन पायेंगे कैप्‍टन, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2018 9:27 AM

विज्ञापन

‘बिग बॉस 12’ में अब घरवालों का चेहरा खुलकर सामने आने लगा है. अनूप जलोटा और श्रीसंत सीक्रेट रूम में हैं और यहां से घरवालों की पूरी गतिविधियों पर ध्‍यान रख रहे हैं. श्रीसंत के साथ सभी घरवाले दीपिका के रवैये से काफी हैरान हैं कि अक्‍सर श्रीसंत का साथ देनेवाली दीपिका ने नॉमिनेशन में […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 12’ में अब घरवालों का चेहरा खुलकर सामने आने लगा है. अनूप जलोटा और श्रीसंत सीक्रेट रूम में हैं और यहां से घरवालों की पूरी गतिविधियों पर ध्‍यान रख रहे हैं. श्रीसंत के साथ सभी घरवाले दीपिका के रवैये से काफी हैरान हैं कि अक्‍सर श्रीसंत का साथ देनेवाली दीपिका ने नॉमिनेशन में उनका नाम कैसे लिया. हालंकि गुरुवार के एपिसोड में दीपक ठाकुर, सबा खान और सुरभि राणा श्रीसंत के जाने से दुखी नजर आये. वहीं सीक्रेट रूम में बैठे श्रीसंत बिहारी छोरे का गाना सुनकर इमोशनल हो गये.

https://twitter.com/BiggBoss/status/1050348010339676160?ref_src=twsrc%5Etfw

बिहार के रहनेवाले और सिंगर दीपक ने अपनी फैन उर्वशी के साथ घर में इंट्री ली है. श्रीसंत के जाने से वे रोते दिखे. वे अपना दर्द न छुपा सके और उन्‍होंने श्रीसंत के लिए एक गाना गाया जिसे सुनकर श्रीसंत के आंसू निकल आये.

घरवाले इससे अंजान है कि अनूप जलोटा और श्रीसंत सीक्रेट रूम में है. उनके मुताबिक दोनों अपने-अपने घर जा चुके हैं. श्रीसंत दीपिका के बदले रवैये से बेहद नाराज हैं. वे अनूप से कहते दिखे कि वापस घर में जाकर वे एक बार दीपिका से जरूर कहेंगे कि उन्‍होंने ये सब ठीक नहीं किया और उन्‍हें ऐसी उम्‍मीद नहीं थी. वहीं दीपिका अपनी सफाई में करणवीर बोहरा को कहती दिखीं कि श्रीसंत घर जाना चाहते थे इसलिए मैंने उनका नाम लिया.

गुरुवार के एपिसोड में कैप्‍टेंसी टास्‍क हुआ जिसमें सबा खान और सृष्टि रोडे का मुकाबला होना था. हालांकि दोनों के बीच बल का प्रयोग होने के कारण बिग बॉस ने मुकाबला रद्द कर दिया. बिग बॉस के नियम के अनुसार आप एकदूसरे पर बल का प्रयोग नहीं कर सकते. दोनों के बीच जमकर धक्‍का-मुक्‍की हुई. जिसके बाद बिग बॉस ने दोनों को सजा देते हुए यह ऐलान किया कि इस पूरे सीजन में दोनों में से कोई भी कैप्‍टन नहीं बन पायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola