ePaper

Bigg Boss 12: खान सिस्‍टर्स से भिड़ गईं सुरभि, अनूप जलोटा-जसलीन की मीठी नोंक-झोंक, VIDEO

Updated at : 05 Oct 2018 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 12: खान सिस्‍टर्स से भिड़ गईं सुरभि, अनूप जलोटा-जसलीन की मीठी नोंक-झोंक, VIDEO

बिग बॉस 12 घर में जबरदस्‍त हंगामा बरपा है. ज्‍वालामुखी टास्‍क में रोमिल-सुरभि, सबा खान-सोमी खान और शिवाशीष-सौरभ की जोड़ी जीती जिसके बाद तीनों में कैप्‍टेंसी टास्‍क के लिए मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में बिग बॉस के अनुसार तीनों जोडियों में से हर एक सदस्‍य को रिंग को हाथ में पकड़ कर रखना था. तीनों […]

विज्ञापन

बिग बॉस 12 घर में जबरदस्‍त हंगामा बरपा है. ज्‍वालामुखी टास्‍क में रोमिल-सुरभि, सबा खान-सोमी खान और शिवाशीष-सौरभ की जोड़ी जीती जिसके बाद तीनों में कैप्‍टेंसी टास्‍क के लिए मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में बिग बॉस के अनुसार तीनों जोडियों में से हर एक सदस्‍य को रिंग को हाथ में पकड़ कर रखना था. तीनों में जो उसे रिंग को छोड़ेगा वो कैप्‍टेंसी टास्‍क से बाहर हो जायेगा. टास्‍क शुरू होने के बाद से ही सुरभि और खान सिस्‍टर्स के बीच तू-तू मैं-मै शुरू हो गई. दरअसल दोनों एक दिन पहले हुई बात को लेकर ही बहस कर रही थीं.

https://twitter.com/BiggBoss/status/1047756721941139457?ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल बीते दिन कैप्‍टेंसी को लेकर खान सिस्‍टर्स ने मां की कसम खाकर कह दिया था कि हम कैप्‍टेंसी नहीं लेंगे. ऐसे में बिग बॉस की तरफ से कैप्‍टेंसी टास्‍क के लिए चुन जाने पर उनकी सहमति देना सुरभि को रास नहीं आया.

खान सिस्‍टर्स और वाईल्‍ड कार्ड इंट्री सुरभि राणा के बीच जमकर बहस हुई. सुरभि कहती दिखीं कि अब आपने कसम खाई थी कि हमें कैप्‍टेंसी नहीं चाहिए फिर आप लोग कैप्‍टेंसी को लेकर होनेवाले टास्‍क में भाग ले रही हैं. इस बात को लेकर सबा-सोमी और सु‍रभि में जमकर झगड़ा हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौच तक पहुंच गई जो बाकी घरवालों को पसंद नहीं आया. घर की कैप्‍टन नेहा तीनों को समझाने की कोशिश की.

https://twitter.com/ColorsTV/status/1047788566321946624?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं दूसरी तरफ ब्रेकअप की खबरों से सुर्खियों में आनेवाले अनूप जलोटा और जसलीन के बीच दिन में मीठी नोक-झोंक शुरू हुई. जिसके बाद जसलीन ने कहा कि थैंक गॉड अपने बात तो की. इसपर अनूप कहते हैं कि कपड़ों से ज्‍यादा हमसे प्‍यार करो नहीं तो देख लिया न जो हुआ. जसलीन उनकी इन बातों को वार्निंग के तौर पर लेती हैं कि अगर उन्‍होंने ख्‍याल नहीं रखा तो फिर अनूप ऐसा कर सकते हैं.

https://twitter.com/ColorsTV/status/1047756438565572609?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं दीपक ठाकुर इनदिनों बागी हो गये हैं. उनके तेवर घरवालों को बदले-बदले लग रहे हैं. 17वें दिने वे जहां श्रीसंत और करणवीर बोहरा से झगड़ रहे थे वहीं गुरुवार को वे जसलीन से भिड़ गये. दरअसल सुबह-सुबह जसलीन के हा‍थ में झाडू थी जो दीपक को लग जाती है. वे इसका मुद्दा बना लेते हैं. जसलीन को बुरा लगता है और वो जाकर उर्वशी से कहती हैं कि जाकर दीपक को तमीज सिखाएं. उर्वशी जब दीपक को यह कहने जाती हैं तो दीपक गुस्‍से में बाहर आकर जसलीन से भिड़ जाते हैं. वे कहते हैं कि वो बात का बतंगड़ बना रही हैं उनका ऐसा कोई इंटेशन नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola